महर्षि विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ मनाया गया 

शिलचर। महर्षि विद्या मंदिर ने आज वैश्विक विषय “इन्वेस्ट इन पीस फॉर एवरीवन एवरीव्हेयर एवरीडे” (हर किसी के लिए, हर जगह, हर दिन शांति में निवेश करें) के अनुरूप और अहिंसा तथा 24 घंटे के वैश्विक संघर्ष-विराम (ceasefire) के आह्वान को बढ़ावा देते हुए, पूरे समर्पण और उत्साह के साथ ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ मनाया। कार्यक्रम … Read more

शिलचर में भाजपा का मिलन समारोह, कांग्रेस छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

शिलचर, 21 सितंबर। शिलचर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर कई कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा नेताओं ने नवागत कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा सौंपकर उनका स्वागत किया। भाजपा में … Read more

शिलचर घनियाला में 7 और 8 नंबर वार्ड के युवाओं ने मनाया ‘जुबिन दिवस’

शिलचर, 20 सितंबर। लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर शिलचर के घनियाला क्षेत्र के 7 और 8 नंबर वार्ड के युवा समाज के तत्वावधान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। घनियाला के ईएनडी अंबर अली लेन के समीप खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुबिन गर्ग के … Read more

शिलचर में पहली बार भारत सेवाश्रम संघ का युवा सम्मेलन

स्वामी प्रणवानंदजी के आदर्शों पर चलकर युवाओं को संगठित होने का आह्वान शिलचर, 20 सितंबर। भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक युगाचार्य भगवान स्वामी प्रणवानंदजी के आदर्शों से प्रेरित होकर युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से रविवार को शिलचर में पहली बार भारत सेवाश्रम संघ के युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का आयोजन … Read more

शास्त्रीय विधान के अनुसार सात्त्विक दुर्गापूजा, सांस्कृतिक आंदोलन का संदेश देगा संस्कृति चेतना न्यास

शिलचर से रानू दत्त की रिपोर्ट: शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार सात्त्विक वातावरण में दुर्गापूजा आयोजित करने की पहल संस्कृति चेतना न्यास ने की है। इस वर्ष शिलचर टाउन क्लब मैदान में नवगठित संगठन की ओर से सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा। रविवार को शिलचर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में संगठन के अध्यक्ष … Read more

बराक हिंदी साहित्य समिति का हिंदी सप्ताह का भव्य समापन 

–कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित शिलचर। बराक हिंदी साहित्य समिति, असम द्वारा गत शनिवार को शुरू किए गए हिंदी सप्ताह का रविवार को भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ … Read more

घुंघुर में धूमधाम से मनाया जा रहा 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव, रोजाना उमड़ रहे श्रद्धालु

शिवकुमार,शिलचर:शिलचर के घुंघुर वेटरिनरी परिसर में घुंघुर गणेश पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष भी गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। 14 सितंबर से शुरू हुआ 10 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव 23 सितंबर तक चलेगा। पूजा को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ … Read more

इटखोला में गांजा समेत महिला गिरफ्तार, गांजा भरी 29 स्टिक बरामद

शिलचर, 20 सितंबर: गुप्त सूचना के आधार पर शिलचर पुलिस ने शहर के इटखोला इलाके में अभियान चलाकर कथित रूप से गांजा कारोबार में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान महिला के कब्जे से 399 ग्राम गांजा, गांजा भरी ‘Elite Premium’ की 29 स्टिक, जिनमें कुल 57 ग्राम … Read more

वार्ड नंबर 7 में भाजपा का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, राधा रानी रविदास के समर्थन में प्रचार तेज

शिलचर, 20 सितंबर: आगामी शिलचर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार शाम इटखला ई-एंड-डी बांध क्षेत्र में वार्ड नंबर 7 की भाजपा प्रत्याशी राधा रानी रविदास के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन मालूग्राम-रंगपुर मंडल अध्यक्ष पुलक दास ने फीता … Read more

धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ शिलचर में मनाई गई भगवान विश्वकर्मा पूजा

शिलचर से रानू दत्त की रिपोर्ट, 19 सितंबर। धार्मिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ शुक्रवार को शिलचर में देवशिल्पी भगवान श्रीश्री विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई। पूजा को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कल-कारखानों, विभिन्न वर्कशॉप, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, … Read more