बड़खला के मंच से गूंजा संदेश—सुर नहीं थमेंगे, भाषा-संस्कृति की मशाल लेकर आगे बढ़ता रहेगा बराक बंगाल

निहार कांति राय उधारबंद, 5 अक्टूबर। बराक घाटी बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को बड़खला के सेडो सांस्कृतिक प्रेक्षागृह में संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को सुर-ताल से सराबोर कर दिया। सम्मेलन की कछार जिला समिति के तत्वावधान तथा बड़खला आंचलिक समिति के आयोजन … Read more

लांगलाछड़ा में सौ से अधिक बच्चों को भुवनेश्वरी देवी फाउंडेशन ने वितरित किए नए वस्त्र

आगामी शारदीय दुर्गोत्सव के अवसर पर पितृपक्ष की पुण्यतिथि के दिन भुवनेश्वरी देवी फाउंडेशन की ओर से लक्ष्मीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लांगलाछड़ा क्षेत्र में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गत 2 अक्टूबर, शुक्रवार को रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीमाँ सारदा कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं के हाथों में नए वस्त्र प्रदान किए … Read more

नरसिंहपुर में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, खबर सुनकर चाचा की भी हृदयाघात से मृत्यु

सोनाई, 2 अक्टूबर: भीषण सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके करीब 65 वर्षीय चाचा को हृदयाघात हुआ और उनकी भी मौत हो गई। इस दर्दनाक दोहरी मौत से सोनाई के सुंदरी द्वितीय खंड क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार शाम करीब … Read more

जल अर्पण दिवस पर उधारबंद में मिली जल की सौगात

खासपुर जीपी में दो पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन, 223 परिवारों को मिलेगा लाभ प्रेरणा भारती, निहार कांति राय, उधारबंद, 2 अक्टूबर: ‘जल ही जीवन है’ और प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। जल अर्पण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उधारबंद में दो … Read more

नवोदय विद्यालय में महात्मा गांधी एवं शास्त्रीजी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

पैलापुल 02 अक्टूबर: आज जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। 2 अक्टूबर भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर में महात्मा गांधी जयंती के रूप में अंकित है।  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य. महोदय श्री मनीन्द्र सिंह जी . शिक्षकों. विद्यार्थियों … Read more

उधारबंद में मंत्री-विधायकों ने खुद संभाली झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान, जनप्रतिनिधियों ने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान उधारबंद, नीहार कांति राय: ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को आगे बढ़ाते हुए उधारबंद में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण तथा आम लोगों में … Read more

दिव्यांगजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने की सरकारी पहल

उधारबंद में निःशुल्क इनटेक कार्ड एवं सहायक उपकरणों के लिए पहचान शिविर प्रेरणा भारती, निहार कांति राय, उधारबंद, 01 अक्टूबर : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उधारबंद में एक विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को उधारबंद ब्लॉक ऑडिटोरियम में आयोजित इस शिविर … Read more

काश के फूलों के बीच शारदीय उत्सव की दस्तक, अस्पताल रोड में दिखेगा थीम का अनोखा संसार

58वें वर्ष में थाईलैंड के बौद्ध मंदिर और समुद्र में समाई द्वारका की झलक, उत्तर-पूर्व के दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण उधारबंद, प्रतिनिधि।निर्मल नीले आकाश में तैरते रूई जैसे सफेद बादल, नदी किनारे लहराते काश के फूल, शिउली की सुगंध और सुबह की ओस की बूंदें—प्रकृति के कण-कण में शारदीय दुर्गोत्सव के आगमन का संदेश … Read more

जनगणना में सही जानकारी देकर सरकार का सहयोग करें : विधायक राजदीप ग्वाला 

शिलकुड़ी में यादव महासभा की जागरूकता सभा एवं कार्यशाला आयोजित शिलकुड़ी, 28 सितंबर। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान तथा असम प्रदेश यादव महासभा के आयोजन में रविवार को शिलकुड़ी स्थित बरमबाबा मंदिर सभागार में राष्ट्रीय जनगणना-2027 को लेकर एक दिवसीय जागरूकता सभा एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय यादव महासभा के … Read more

काबुगंज में 25 अक्टूबर से 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट, विजेता को मिलेंगे 41 हजार रुपये

काबुगंज फुटबॉल अकादमी के तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2026 से काबुगंज लक्ष्मीचरण हाई स्कूल खेल मैदान में 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रविवार सुबह 10 बजे आयोजित बैठक में नई संचालन समिति का गठन किया गया तथा टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। टूर्नामेंट की विजेता टीम को नकद … Read more