शिलचर, 20 सितंबर: गुप्त सूचना के आधार पर शिलचर पुलिस ने शहर के इटखोला इलाके में अभियान चलाकर कथित रूप से गांजा कारोबार में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान महिला के कब्जे से 399 ग्राम गांजा, गांजा भरी ‘Elite Premium’ की 29 स्टिक, जिनमें कुल 57 ग्राम गांजा था, तथा 2,480 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। बरामद मादक पदार्थ की आपूर्ति और कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।