Bet Riviera Casino : une plateforme familiale et conviviale

Le bet riviera casino se démarque dans le monde des jeux en ligne en offrant une expérience familiale et conviviale à ses utilisateurs. Cette plateforme s’adresse à tous, des novices aux joueurs expérimentés, en créant un environnement qui allie sécurité, divertissement et accessibilité. Une plateforme sécurisée et fiable La sécurité des utilisateurs est une priorité … Read more

बदरपुर का नाम ‘सिद्धेश्वर धाम’ करने का प्रस्ताव, भारतीय संस्कृति के सम्मान का विषय: कमलाक्ष्य दे पुरकायस्थ

हाइलाकांडी/काठीघोड़ा। काठीघोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक कमलाक्ष्य दे पुरकायस्थ ने कहा है कि बदरपुर का नाम बदलकर ‘सिद्धेश्वर धाम’ रखने का प्रस्ताव भारतीय सभ्यता और संस्कृति के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं, वे इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। रविवार को काठीघोड़ा स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन … Read more

डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने किया ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ का लोकार्पण

प्रेरणा प्रतिवेदन कोलकाता: गीतऋषि के नाम से प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने विगत दिवस शब्दाक्षर संस्था मुख्यालय कोलकाता से प्रकाशित होने वाली ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ के अप्रैल-जून 2026 त्रैमासिक अंक का लोकार्पण किया. लोकार्पण वक्तव्य में डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ‘शब्दाक्षर पत्रिका’ विगत सात वर्षों निर्बाध प्रकाशित हो रही है. … Read more

30 जून/पुण्यतिथिप्रातःस्मरणीय दादा भाई नौरोजी

दादा भाई नौरोजी का जन्म चार सितम्बर, 1825 को मुम्बई के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता श्री नौरोजी पालनजी दोर्दी तथा माता श्रीमती मानिकबाई थीं। जब वे छोटे ही थे, तो उनके पिता का देहान्त हो गया; पर उनकी माता ने बड़े धैर्य से उनकी देखभाल की। यद्यपि वे शिक्षित नहीं थीं; … Read more

बराक हिंदी साहित्य समिति ने 140 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

शिलचर, 29 जून। बराक हिंदी साहित्य समिति द्वारा रविवार को हिंदी भवन, शिलचर में आयोजित भव्य समारोह में ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ एवं ‘अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार’ के तहत बराक घाटी के 140 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला तथा काठीघोड़ा के विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ मुख्य अतिथि … Read more

लखीमपुर में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

असम के लखीमपुर में जिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। लखीमपुर प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने लगातार हो रहे परीक्षा पेपर लीक के मामलों पर चिंता जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। लखीमपुर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित … Read more

छोटा दूधपातिल की ‘आरण्यिक वैली’ बनी पर्यावरण शिक्षा का केंद्र, 12 वर्षों में 4–5 हजार विद्यार्थियों ने किया इंटर्नशिप

शिलचर, 29 जून। कछार जिले के छोटा दूधपातिल के श्रीनगर स्थित आरण्यिक वैली पिछले 12 वर्षों से पर्यावरण शिक्षा और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां नियमित रूप से असम विश्वविद्यालय, गुरुचरण विश्वविद्यालय तथा विभिन्न महाविद्यालयों के पर्यावरण विज्ञान के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया जाता है। संस्था … Read more

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, शिलचर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला

आज दिनांक 29/06/2026 को क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, शिलचर में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के निर्देशानुसार  राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 के अनुपालन एवं कर्मचारियों के राजभाषायी प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन संस्थान के समिति कक्ष में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान के … Read more

उधारबंद में दो दिनों में 24 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

नीहार कांति राय, उधारबंद। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के तहत चलाए जा रहे विशेष पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत कछार जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उधारबंद ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा रविवार और सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 24 हजार बच्चों को … Read more

स्वयंसेवक सौ वर्षों से अपनी निष्ठा पर अडिग हैं : गौरांग राय

विशेष प्रतिनिधि नरसिंहपुर, 29 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिण असम प्रांत के संगठनात्मक जिला दक्षिण कछार की ओर से रविवार को नरसिंहपुर स्थित मां मनसा विवाह भवन में ‘प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता के पूजन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। … Read more