सेसा नदी का तटबंध: 36.17 करोड़ रुपये का मजबूत करने का काम पूरा होने वाला है, मंत्री ने असम विधानसभा को बताया

गुवाहाटी: असम सरकार ने विधानसभा को बताया है कि डिब्रूगढ़ जिले में सेसा और दिहिंग नदियों के किनारे तटबंध को मजबूत करने का काम लगभग पूरा होने वाला है, चार में से तीन योजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं और बाकी प्रोजेक्ट अपने आखिरी स्टेज में है। खोवांग के MLA चक्रधर गोगोई को जवाब … Read more

माजुली रिंग बंड का प्रस्ताव आगे बढ़ा; सेंट्रल वॉटर कमीशन को प्री-फीजिबिलिटी रिपोर्ट भेजी गई

गुवाहाटी: असम सरकार ने विधानसभा को बताया है कि माजुली के लिए प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा रिंग बंड प्रोजेक्ट एक अहम प्लानिंग स्टेज पर पहुँच गया है, ब्रह्मपुत्र बोर्ड ने आगे की मंज़ूरी के लिए सेंट्रल वॉटर कमीशन (CWC) को एक प्री-फीजिबिलिटी रिपोर्ट (PFR) जमा कर दी है। मजदूरी के MLA भुबन गाम को फंड के … Read more

लंका–मैनारबंद वैकल्पिक रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग

शिलचर, 27 जुलाई: शिलचर के वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मानंद देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर 147 किमी लंबी लंका–मैनारबंद वैकल्पिक रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने और इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं। … Read more

गुरुचरण विश्वविद्यालय ने पहली बार जारी की पीजी प्रवेश अधिसूचना

दीपांजलि राय, शिलचर, 29 जुलाई: गुरुचरण विश्वविद्यालय ने पहली बार स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से बराक घाटी सहित आसपास के क्षेत्रों … Read more

काठीघोड़ा में पुलिस की बड़ी नशा विरोधी कार्रवाई, हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, २७ जुलाई: असम के काछार जिले के काठीघोड़ा थाना पुलिस को नशा विरोधी अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-६ पर काठीघोड़ा चौक (चौरंगी) क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में लगभग १२६ ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार … Read more

।। लखीमपुर में मनाया गया देशभक्ति दिवस, देशभक्त तरुणराम फूकन को भावभीनी श्रद्धांजलि।।

पूरे असम के साथ-साथ लखीमपुर जिले में भी आज देशभक्ति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्त तरुणराम फूकन की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उत्तर लखीमपुर विश्वविद्यालय के राजनीति … Read more

अमड़ाघाट में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शिलचर, 29 जुलाई। अमड़ाघाट स्थित सेवन स्टार क्लब के शनि मंदिर के समीप सोनाई नदी के घाट से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शव दिखाई देने पर इसकी सूचना कचुदरम थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी … Read more

पिता की रहस्यमयी मौत का सच सामने आए, बेटी मीनाक्षी की भावुक अपील

वरिष्ठ पत्रकार मलिन शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर शिलचर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि, न्याय की मांग फिर हुई तेज शिलचर, 29 जुलाई। वरिष्ठ फोटो एवं वीडियो पत्रकार मलिन शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को शिलचर प्रेस क्लब तथा “केआरसी फाउंडेशन मीडिया वेलफेयर ग्रुप” के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर … Read more

सात साल बाद भी नहीं सुलझी फोटो पत्रकार मलिन शर्मा की रहस्यमयी मौत, जाफा ने एसएसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

शिलचर, 29 जुलाई। वर्ष 2019 में 28 जुलाई को तारापुर क्षेत्र में एक रहस्यमयी सड़क दुर्घटना में शिलचर के सुप्रसिद्ध फोटो पत्रकार मलिन शर्मा की मौत हो गई थी। लेकिन घटना के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन का पता लगा सकी है और न ही पीड़ित परिवार … Read more

मेहरपुर में सड़क मरम्मत की मांग को लेकर शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला

अधिकारियों की लापरवाही के विरोध में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की नामपट्टिका को पहनाई माला शिलचर, 29 जूलाई: शिलचर के मेहरपुर में सड़क की शीघ्र एवं स्थायी मरम्मत की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण मानव श्रृंखला का आयोजन किया। ग्रीन पार्क मोड़ से बीरबल बाजार तक आयोजित इस मानव श्रृंखला में बड़ी संख्या में मेहरपुरवासियों ने भाग … Read more