अमड़ाघाट में अज्ञात महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

शिलचर, 29 जुलाई। अमड़ाघाट स्थित सेवन स्टार क्लब के शनि मंदिर के समीप सोनाई नदी के घाट से मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शव दिखाई देने पर इसकी सूचना कचुदरम थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस महिला की शिनाख्त तथा मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि आधिकारिक जानकारी जारी होने तक किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना का प्रसार न करें।

Leave a Comment