लंका–मैनारबंद वैकल्पिक रेल लाइन को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग

शिलचर, 27 जुलाई: शिलचर के वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मानंद देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर 147 किमी लंबी लंका–मैनारबंद वैकल्पिक रेल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने और इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह रेलमार्ग बनने से बराक घाटी, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर की रेल संपर्क व्यवस्था अधिक सुरक्षित और निर्बाध होगी तथा लमडिंग–बदरपुर पहाड़ी रेलमार्ग पर निर्भरता कम होगी। हाल के भूस्खलनों और रेल सेवा बाधित होने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए धर्मानंद देव ने परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर डीपीआर, सभी प्रशासनिक मंजूरियां और बजट स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment