हाइलाकांदी के नारायणपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से ऑटो यात्री की मौत एक अन्य गंभीर रूप से घायल

प्रीतम दास हाइलाकांदी, २७ जून: हाइलाकांदी के बेसिक चौरंगी बाईपास स्थित नारायणपुर प्रथम खंड क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा के एक यात्री की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more

लाला में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम, विशाल जुलूस का नेतृत्व किया दिलोवार हुसैन बड़भुइया ने

प्रेरणा प्रतिनिधि, हाइलाकांडी:हाइलाकांडी जिले के लाला में लाला मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में करबला के शहीदों की याद में पवित्र मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुहर्रम के अवसर पर चंद्रपुर बाइपास से एक विशाल शोक … Read more

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने स्वच्छता कर्मी को किया सम्मानित, वीरेश गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रेरणा संवाददाता बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में सदर तहसील इकाई एवं क्षेत्रीय कार्यालय फेफना के पदाधिकारियों ने गड़वार स्थित बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा स्थल की नियमित साफ-सफाई करने वाले प्रियांशु उर्फ छोटू को सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर … Read more

राजभवन राजस्थान में सम्मानित हुए बलिया के शिक्षक

गड़वार(बलिया):  बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में जनपद बलिया के तीन शिक्षक डॉ. संजय कुमार यादव, अरविंद कुमार यादव (एआरपी गड़वार) तथा शेषनाथ यादव (शिक्षक … Read more

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर आशा एहोप एनजीओ की जागरूकता सभा आयोजित

शिलचर, 27 जून। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिलचर के तारापुर स्थित मजूमदार बाजार में आशा एहोप एनजीओ के नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एवं आक्सा छात्र संगठन के सलाहकार विश्वजीत देव को संस्था की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया। संस्था … Read more

वंदे मातरम् के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन, 400 विद्यार्थियों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुति

शिलचर, 27 जून। केंद्र सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के अधीन मेरा युवा भारत (माई भारत) कछार जिला प्रबंधन तथा स्वयंसेवी संस्था मनियारखाल वाणीशक्ति क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मनियारखाल स्थित मुक्ति योद्धा राजमोहन ग्वाला आदर्श विद्यालय में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण संस्करण का सामूहिक संगीतमय प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत के रचयिता एवं प्रख्यात … Read more

रंगपुर श्री श्री शनि मंदिर का चौथा वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

शिलचर, 27 जून। शिलचर के रंगपुर बाजार, सदरघाट स्थित श्री श्री शनि मंदिर का चौथा वार्षिक महोत्सव शुक्रवार और शनिवार को धार्मिक आस्था एवं भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री शनि मंदिर संचालन समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया गया। मंदिर … Read more

झुंड बनाकर हमला, मारपीट, छिनतई और रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार रूपक राय उर्फ बादशा न्यायिक हिरासत में, बोले– “मुझे झूठे मामले में फंसाया गया”

शिलचर, 27 जून: झुंड बनाकर हमला, मारपीट, छिनतई, रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार शिलचर के कालीबाड़ी चर निवासी रूपक राय उर्फ बादशा को शनिवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, व्यवसायी प्रणय कुमार दास ने शिलचर … Read more

मोहर्रम के अवसर पर समाजसेवी अब्दुल सलाम लश्कर ने जेल के कैदियों को भेंट कीं 40 मच्छरदानियां

सिप्रीयान डायास हाइलाकांदी, 27 जून। पवित्र मोहर्रम पर्व के उपलक्ष्य में हाइलाकांदी जिले के समाजसेवी अब्दुल सलाम लश्कर (उर्फ मोनाई ड्राइवर) ने जिला कारागार के कैदियों के लिए 40 मच्छरदानियां भेंट कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। शनिवार को उन्होंने जिला कारागार पहुंचकर जेल प्रशासन से मुलाकात की और कैदियों के उपयोग हेतु मच्छरदानियां उपलब्ध … Read more

भुवनेश्वरी देवी फाउंडेशन ने 150 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

शिलचर, 27 जून। वर्षा ऋतु में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए भुवनेश्वरी देवी फाउंडेशन ने शुक्रवार को 150 छात्र-छात्राओं के बीच छातों का वितरण किया। यह कार्यक्रम शिलचर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी द्वारा संचालित लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के लांगलाछड़ा तथा बड़खोला विधानसभा … Read more