ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने स्वच्छता कर्मी को किया सम्मानित, वीरेश गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

प्रेरणा संवाददाता बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में सदर तहसील इकाई एवं क्षेत्रीय कार्यालय फेफना के पदाधिकारियों ने गड़वार स्थित बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा स्थल की नियमित साफ-सफाई करने वाले प्रियांशु उर्फ छोटू को सहयोग राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात प्रतिमा स्थल पर ही कासगंज निवासी स्वर्गीय वीरेश गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, प्रभाकर सिंह, कन्हैया वर्मा, ललन प्रसाद गुप्ता, मनु लाल श्रीवास्तव, आनंद सिंह, पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment