अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर आशा एहोप एनजीओ की जागरूकता सभा आयोजित

शिलचर, 27 जून। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शिलचर के तारापुर स्थित मजूमदार बाजार में आशा एहोप एनजीओ के नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं आक्सा छात्र संगठन के सलाहकार विश्वजीत देव को संस्था की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के सचिव संजीव देव ने उन्हें उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में विश्वजीत देव ने कहा कि नशीले पदार्थों का दुष्प्रभाव युवाओं पर लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने लोगों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा “नशामुक्त भारत” के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सजल देवरूपम कलिताप्रसेनजीत देव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से दूर रखने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा सामुदायिक स्तर पर प्रभावी पहल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “नशामुक्त भारत” की शपथ ग्रहण की। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित कर समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment