उधारबंद में सात दिवसीय क्षेत्रीय योग सम्मेलन का शुभारंभ

उधारबंद, 25 अगस्त। आरोग्य सप्ताह के अवसर पर विवेक वाहिनी एवं योग विज्ञान महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान तथा असम विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग के सहयोग से मंगलवार को उधारबंद श्रीश्री रामकृष्ण सारदा सेवा समिति के प्रेक्षागृह में सात दिवसीय क्षेत्रीय योग सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। योग, प्राकृतिक चिकित्सा, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं … Read more

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के तत्वावधान में चंद्रनाथपुर में छात्र-छात्राओं के लिए शिविर

गत 23 अगस्त, रविवार को रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के संचालन में बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के चंद्रनाथपुर इलाके के आठग्राम, चंद्रनाथपुर एम.ई., चंद्रनाथपुर स्टेशन, सोनाछड़ा और नूतन लाइन स्थित निःशुल्क शिक्षण केंद्रों (‘श्रीशारदा माँ कोचिंग सेंटर’) के छात्र-छात्राओं को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के सचिव सुप्रदीप … Read more

काठीघोड़ा के चेरागी बाजार से युवक लापता

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, 24 अगस्त : काछार जिले के काठीघोड़ा थाना अंतर्गत चेरागी बाजार इलाके से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लापता युवक की पहचान प्रदीप मालाकार (30) के रूप में हुई है। वह त्रिपुरा के धर्मनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित … Read more

कालाइन में १३ वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध आत्महत्या, इलाके में सनसनी

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, २४ अगस्त : काछार जिले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के कालाइन कॉलेज रोड में १३ वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, पंकज पाल नामक एक व्यक्ति के घर में एक परिवार पिछले करीब पांच महीने से किराए पर … Read more

आबादी के बीच स्टोन क्रशर से ध्वनि और धूल प्रदूषण, ग्रामीणों में आक्रोश

काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शालचापड़ा प्रथम खंड में दिन-रात चल रहे ‘दे स्टोन क्रशर’ से परेशान ग्रामीणों ने तत्काल बंद कराने की मांग की काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शालचापड़ा जीपी अंतर्गत शालचापड़ा प्रथम खंड में आबादी वाले इलाके के बीच संचालित दे स्टोन क्रशर को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि … Read more

बराक वैली कुर्मी विकास समाज की महत्वपूर्ण बैठक, नई क्षेत्रीय समिति का गठन

धोआरबंद, 24 अगस्त: बराक वैली कुर्मी विकास समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को धोआरबंद में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा के प्रसार तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में … Read more

नाले के पानी से प्यास बुझाने को मजबूर 50 परिवार, शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे धलछड़ा के लोग

काठीघोड़ा, 23 अगस्त। भीषण गर्मी के बीच शुद्ध पेयजल के संकट ने कछार जिले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र के धोलछोड़ा बीएसएफ कैंप के निकट रहने वाले करीब 50 परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोग सड़क के कलवर्ट के नीचे बहने वाले नाले के दूषित पानी का … Read more

पीएम आवास योजना से वंचित होने की आशंका, कालीबाड़ी जीपी में चाय जनजाति के पात्र परिवारों का नहीं हुआ जियोटैग

काठीघोड़ा, 23 अगस्त: प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत पात्र गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से जियोटैग और सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय पर कराई जाती है। लेकिन काछाड़ जिले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कालीबाड़ी ग्राम पंचायत में कथित रूप से जियोटैग नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में … Read more

धोलाइ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार याबा टैबलेट बरामद

धोलाइ, 23 अगस्त: गुप्त सूचना के आधार पर धोलाइ थाना पुलिस ने सप्तग्राम इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से 40 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किए। पुलिस ने स्कूटी को रोककर तलाशी ली, जिसके डिक्की से चार पैकेटों में रखे याबा टैबलेट मिले। बरामद टैबलेट का कुल वजन 4 किलो 363 ग्राम … Read more

साहापुर में एकमात्र संपर्क पुलिया ढही, 300 परिवारों की बढ़ी परेशानी

धोआरबंद, 23 अगस्त: बरखला विधानसभा क्षेत्र के रोजकांदी जीपी अंतर्गत साहापुर गांव में एकमात्र संपर्क मार्ग की पुलिया अचानक ढह जाने से करीब 300 परिवारों के सामने गंभीर आवागमन संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे साहापुर बागान एलपी स्कूल के सामने स्थित पुलिया अचानक टूटकर गिर गई। ग्रामीणों … Read more