नवोदय विद्यालय में महात्मा गांधी एवं शास्त्रीजी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

पैलापुल 02 अक्टूबर: आज जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। 2 अक्टूबर भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर में महात्मा गांधी जयंती के रूप में अंकित है। 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य. महोदय श्री मनीन्द्र सिंह जी . शिक्षकों. विद्यार्थियों द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के संदेश तथा शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और “जय जवान, जय किसान” के आदर्शों को स्मरण किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं उनके आदर्शों को वर्तमान जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ नरेंद्र कुमार पांडेय द्वारा-

ऐनक पहने लाठी पकड़े

चलते थे वो शान से

जालिम कांपे थर थर थर थर

सुनकर उनका नाम रे

हो.. कद था उनका छोटा सा

और सरपट उनकी चाल रे

दुबले से पतले से थे वो

चलते सीना 

सत्य-अहिंसा का संदेश लिए, जो दुनिया को राह दिखाए।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्यारा भजन कक्षा 6 के छात्राओं द्वारा समर्पित इस भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति की गयी।”

स्वच्छता, अनुशासन, सत्य एवं अहिंसा के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

समापन संदेश:

“गांधीजी का सत्य और अहिंसा तथा शास्त्रीजी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।”

Leave a Comment