सीमा पर सुरक्षा का निरीक्षण, महादेवपुर में स्थानीय लोगों से रूबरू हुए कछार के एसएसपी

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा 22 अगस्त: सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करने पर काछार पुलिस ने जोर दिया है। इसी क्रम में कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थप्रतिम दास ने पश्चिम काठीघोड़ा के भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमावर्ती … Read more

धोलाई के फ्रेंचनगर में लापता युवक का शव बरामद, मचा हड़कंप

धोलाई विधानसभा क्षेत्र के फ्रेंचनगर गांव से लापता युवक स्वप्न शर्मा उर्फ मिलन का शव शुक्रवार सुबह पगलाछोड़ा जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, स्वप्न बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। उनकी मां बेला रानी शर्मा ने लायलापुर पुलिस … Read more

आर्थिक तंगी को पीछे छोड़ AI की दुनिया में विराट के सपनों की उड़ान

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, 21 अगस्त : आर्थिक रूप से संपन्न परिवार नहीं, न ही अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब या महंगे तकनीकी उपकरण। परिवार के एक पुराने एंड्रॉयड मोबाइल फोन को ही अपना साथी बनाकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी Artificial Intelligence (AI) की दुनिया में अपनी राह बनाने का सपना देख रहा है कछार जिले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र … Read more

उधारबंद अस्पताल रोड में थाईलैंड के बौद्ध मंदिर की तर्ज पर बनेगा 110 फीट ऊंचा दुर्गापूजा पंडाल

उधारबंद, निहार कांति राय। शारदीय दुर्गोत्सव को लेकर उधारबंद में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। उधारबंद अस्पताल रोड सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक पूजा आयोजन की तैयारी में जुटी है। गुरुवार को भूमि पूजन के बाद आयोजित पत्रकार सम्मेलन में समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की तैयारियों और विभिन्न … Read more

भागाबाजार के नशामुक्ति केंद्र पर पथराव, दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमले का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

भागाबाजार, 20 अगस्त: भागाबाजार स्थित ब्राइट लाइफ वेलफेयर सोसाइटी के नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे पथराव और तोड़फोड़ के बाद दो कर्मचारियों पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के सिलसिले में धोलाई पुलिस ने स्थानीय निवासी गुले अहमद लस्कर उर्फ गुलोई को गिरफ्तार किया … Read more

पत्नी और दो बच्चों के रहते पति ने की दूसरी शादी, अदालत में मामला; मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

काठीघोड़ा, 19 अगस्त: पत्नी और दो छोटे बच्चों के रहते कथित रूप से दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। काठीघोड़ा ब्लॉक के चंडीनगर जीपी के चंडीनगर द्वितीय खंड निवासी अब्दुल जब्बार के पुत्र कामरुल इस्लाम पर उसकी पहली पत्नी रुस्ताना बेगम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रुस्ताना ने पति के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराने के साथ ही मुख्यमंत्री … Read more

जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उधारबंद में विधायक जनसेवा केंद्र शुरू

नीहार कांति राय, उधारबंद, 18 अगस्त: जनता की समस्याएं सुनने, उनकी शिकायतों को समझने तथा सरकारी सेवाओं से जुड़े मामलों के समाधान में सीधे सहयोग करने के उद्देश्य से मंगलवार को उधारबंद में विधायक जनसेवा केंद्र का औपचारिक उद्घाटन विधायक राजदीप ग्वाला ने किया। यह केंद्र उधारबंद ब्लॉक ऑडिटोरियम के सामने स्थित पुराने एसआईआरडी भवन में शुरू किया गया है। … Read more

दिगरखाल में लारी के गुप्त कक्ष से करोड़ों की संदिग्ध याबा बरामद, एक गिरफ्तार

काछार जिले के काठीघोड़ा क्षेत्र के दिगरखाल में पुलिस ने एक लारी के गुप्त कक्ष से करीब 50 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किए हैं। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कछार के एसएसपी पार्थ … Read more

बूरुंगा में स्टार सीमेंट का जनकल्याणकारी कार्यक्रम, कंप्यूटर बस, सिलाई मशीन व खेल सामग्री का शुभारंभ

काठीघोड़ा-बड़खोला, 17 अगस्त: काछार जिले के काठीघोड़ा-बड़खोला क्षेत्र के बूरुंगा में सोमवार को स्टार सीमेंट नॉर्थईस्ट लिमिटेड की पहल पर एक भव्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के विकास को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर बस, 50 सिलाई मशीनों तथा खेल सामग्री का औपचारिक शुभारंभ एवं वितरण किया गया। कार्यक्रम … Read more

काठीघोड़ा में श्रमिकों से भरी टाटा मैजिक पलटी, 10 घायल; तीन की हालत गंभीर

शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, 16 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के बीच शनिवार को कछार जिले के काठीघोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-6 पर एक टाटा मैजिक के पलट जाने से 10 श्रमिक घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल … Read more