असम विश्वविद्यालय में दाखिला अनियमितता का आरोप: जांच के बाद FIR दर्ज, पुलिस जांच के नतीजे का इंतजार

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 14 अगस्त: असम विश्वविद्यालय में छात्र दाखिला प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता के आरोपों को अधिकारियों ने सिरे से खारिज किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया के साथ-साथ लिखित रूप में प्राप्त शिकायतों पर करीब एक महीने पहले ही जांच समिति गठित कर दी गई … Read more

जरूरतमंद मरीजों के लिए क्षेत्रीय कावा, शिलचर ने लगाया रक्तदान शिविर

शिलचर, 14 अगस्त: जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कावा, शिलचर के तत्वावधान में संयुक्त अस्पताल, शिलचर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कावा, शिलचर की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में … Read more

लाल पानी–मणिपुर मार्ग पर मानवता की मिसाल, मृत ट्रक चालक का शव बिहार भेजा

शिलचर, 14 अगस्त: लाल पानी–मणिपुर मार्ग पर एक ट्रक चालक की अचानक मौत के बाद शिलचर ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन ने मानवीय पहल करते हुए मृतक का शव उसके परिवार तक बिहार पहुंचाने की व्यवस्था की। बिहार से माल लेकर आए ट्रक चालक नगीना कुमार महतो बुधवार को लाल पानी–मणिपुर मार्ग पर अपने ट्रक में अचानक बीमार पड़ गए। … Read more

प्रोफेसर पार्थंकर चौधरी असम राज्य वन्यजीव बोर्ड के सदस्य मनोनीत 

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 14 अगस्त: असम विश्वविद्यालय के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रोफेसर पार्थंकर चौधरी को असम राज्य वन्यजीव बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह बोर्ड राज्य में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित सर्वोच्च वैधानिक सलाहकार निकायों में से एक है। असम सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष मुख्य सचिव, … Read more

संसद में बाढ़ प्रबंधन को लेकर मुखर हुए सांसद कणाद पुरकायस्थ

शिलचर, 13 अगस्त: राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ ने बुधवार को संसद में असम समेत पूरे पूर्वोत्तर की गंभीर बाढ़ समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बाढ़ प्रबंधन को राष्ट्रीय प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने पूर्वोत्तर के लिए दीर्घकालिक और समग्र बाढ़ प्रबंधन रणनीति तैयार कर बाढ़-रोधी क्षेत्र विकसित करने पर जोर दिया। सांसद कणाद पुरकायस्थ … Read more

गुरूचरण विश्वविद्यालय में 135वां देशभक्त दिवस मनाया गया

शिलचर, 13 अगस्त। गुरूचरण विश्वविद्यालय के मणिपुरी विभाग की पहल पर गुरुवार को विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में 135वां देशभक्त दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के वीर सेनानियों, विशेष रूप से वीर टिकेंद्रजीत सिंह और थांगल जनरल के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी, … Read more

पैरामाउंट इंग्लिश एकेडमी में वीर टिकेंद्रजीत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

शिलचर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं मणिपुर के वीर युवराज टिकेंद्रजीत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे रंगपुर स्थित पैरामाउंट इंग्लिश एकेडमी में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13 अगस्त 1891 को वीर टिकेंद्रजीत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों को अंग्रेजी शासन द्वारा सार्वजनिक रूप से फांसी … Read more

37 वर्षों के इंतजार के बाद समाधान की उम्मीद, विधायक किशोर नाथ के हस्तक्षेप से एनआईटी कर्मियों ने तोड़ा अनशन

शिलचर, 12 अगस्त: एनआईटी में लंबे समय से नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत चतुर्थ श्रेणी एवं कैजुअल कर्मचारियों के आंदोलन में बुधवार को महत्वपूर्ण मोड़ आया। गत 10 अगस्त से अनशन पर बैठे कर्मचारियों ने विधायक किशोर नाथ के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। अनशनरत कर्मचारियों का कहना … Read more

ग्रुप केंद्र केरिपुबल शिलचर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, मोंटेसरी स्कूल से निकली तिरंगा रैली

शिलचर, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), शिलचर में बुधवार को देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। ग्रुप केंद्र के परेड ग्राउंड में आयोजित सामूहिक गायन … Read more

फाटक बाजार में गौतम गुप्ता पर हमले का आरोप ‘मनगढ़ंत’ : देवाशीष राय व स्थानीय व्यवसायियों ने रखा अपना पक्ष

सिलचर, 12 अगस्त: फाटक बाजार में मंगलवार शाम भाजपा मीडिया सेल के संयोजक गौतम गुप्ता पर कथित हमले को लेकर लगाए गए आरोपों पर अब दूसरा पक्ष भी सामने आया है। फाटक बाजार के व्यवसायी देवाशीष राय ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर घटना को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने गौतम गुप्ता पर हमले … Read more