रामकृष्णनगर में करंट लगने से गृहिणी की मौत, पति पर सुनियोजित हत्या का आरोप

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 1 अगस्त: श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के डलुरबंद गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतका की पहचान शबीना यासमीन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत करंट लगने से हुई, लेकिन मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित … Read more

रामकृष्णनगर में 15 दिवसीय विधानसभा स्तरीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 31 जुलाई: रामकृष्ण विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला 17 से 31 जुलाई तक आयोजित की गई, जिसमें 50 प्रशिक्षार्थियों ने संगीत, नृत्य, चित्रकला और मिट्टी कला सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। 13 प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में … Read more

बकाया पांच माह के प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर रामकृष्णनगर की आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 30 जुलाई : रामकृष्णनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पांच माह से लंबित प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) के भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से अविलंब सभी बकाया राशि जारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं … Read more

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, रामकृष्णनगर में आयोजित हुई तैयारी बैठक

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 30 जुलाई। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर रामकृष्णनगर उप-जिला प्रशासन के अस्थायी कार्यालय में गुरुवार को एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप-जिला आयुक्त नीलोत्पल पाठक ने की। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक … Read more

कालीनगर जीपी के सैजानगर में श्री श्री गौरांग महाप्रभु अखाड़ा के सामुदायिक भवन का शिलान्यास

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 29 जुलाई। कालीनगर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित सैजानगर गांव में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री गौरांग महाप्रभु अखाड़ा के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास ग्राम पंचायत अध्यक्ष सत्यजीत देव ने किया। बताया गया कि कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक विजय मालाकार ने अखाड़ा का … Read more

विधायक विजय मालाकार की पहल पर युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण शिविर 7 अगस्त से

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 29 जुलाई: रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को पुलिस, अग्निवीर तथा विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विधायक विजय मालाकार की पहल पर 7 अगस्त से निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। यह शिविर रामकृष्णनगर मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। मंगलवार … Read more

एमडीसी और डोलुगांग बाजार के बीच मुकाबला गोलरहित ड्रॉ

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 28 जुलाई। रामकृष्णनगर जिला क्रीड़ा संस्था द्वारा आयोजित शचींद्रमोहन दत्त बी-डिवीजन फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को एमडीसी और डोलुगांग बाजार के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई भी गोल करने में सफल नहीं हो सकीं। दोनों पक्षों में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने के बावजूद मैच … Read more

रामकृष्ण नगर मंडल युवा मोर्चा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू किया राहत सामग्री संग्रह अभियान

गौतम सरकार, रामकृष्ण नगर, 28 जुलाई। असम के चार जिले इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ के कारण हजारों घर जलमग्न हो गए हैं और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इनमें शिवसागर जिला सबसे अधिक प्रभावित बताया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में … Read more

रामकृष्णनगर में बढ़ती चोरी-डकैती के खिलाफ सीडीएसपी को ज्ञापन

रामकृष्णनगर, 28 जुलाई। पिछले कुछ महीनों से रामकृष्णनगर शहर क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए सोमवार को स्थानीय नागरिकों ने सीडीएसपी अंशुल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से … Read more

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रामकृष्णनगर के 35 वर्षीय युवक की मौत

रामकृष्णनगर, 28 जुलाई। रामकृष्णनगर शहर क्षेत्र के शिव टीला निवासी करीब 35 वर्षीय बुद्ध धर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुद्ध धर रामकृष्णनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 के शिव टीला निवासी तथा रामकृष्णनगर ब्लॉक के सेवानिवृत्त कर्मचारी अरविंद … Read more