विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 139वां शुभ आविर्भाव दिवस

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 17 सितंबर। रामकृष्णनगर शहर से सटे पार्क रोड स्थित सत्संग केंद्र में परम प्रेममय श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 139वां शुभ आविर्भाव दिवस महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं मंगलमय कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

महोत्सव के अवसर पर सत्संग मंदिर परिसर से ऊषा कीर्तन के साथ नगर परिक्रमा की गई। इसके बाद प्रार्थना, नाम-जप, सद्ग्रंथ पाठ, भजन-कीर्तन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। दोपहर में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में धर्मसभा, मातृ सम्मेलन तथा शिलचर से आए कलाकारों सहित स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्साहपूर्ण कीर्तन के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मृणाल कांति दास ने कहा कि प्रतिवर्ष भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बारिश के कारण कुछ समय कार्यक्रम प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

कार्यक्रम में जगदीशचंद्र विश्वास, संदीप चौधरी, रंजीत दत्त, अशोक विश्वास, विद्युत कर, देवाशीष देव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment