हाइलाकांडी के वैज्ञानिक डॉ. आरिफ उद्दीन विश्व के शीर्ष 5% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

हाइलाकांडी, 30 जून: हाइलाकांडी जिले के अलगापुर स्थित मोइनुल हक चौधरी मेमोरियल साइंस कॉलेज के अध्यापक एवं शोधकर्ता डॉ. आरिफ उद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नाम बुकिंग 2025 साइंस रैंक ग्लोबल रजिस्ट्री द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह … Read more

हाइलाकांदि में अभिभावक मंत्री के रूप में पहली सरकारी दौरे पर कौशिक राय ने विकास

 परियोजनाओं की प्रगति को लेकर की प्रशासनिक समीक्षा बैठक  प्रीतम दास हाइलाकांदि, ३० जून: हाइलाकांदि जिले के अभिभावक मंत्री का दायित्व संभालने के बाद मंगलवार को मंत्री कौशिक राय पहली बार सरकारी दौरे पर जिले पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले के राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर … Read more

बदरपुर का नाम ‘सिद्धेश्वर धाम’ करने का प्रस्ताव, भारतीय संस्कृति के सम्मान का विषय: कमलाक्ष्य दे पुरकायस्थ

हाइलाकांडी/काठीघोड़ा। काठीघोड़ा के नवनिर्वाचित विधायक कमलाक्ष्य दे पुरकायस्थ ने कहा है कि बदरपुर का नाम बदलकर ‘सिद्धेश्वर धाम’ रखने का प्रस्ताव भारतीय सभ्यता और संस्कृति के सम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि जो लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं, वे इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। रविवार को काठीघोड़ा स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन … Read more

हाइलाकांदी के नारायणपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से ऑटो यात्री की मौत एक अन्य गंभीर रूप से घायल

प्रीतम दास हाइलाकांदी, २७ जून: हाइलाकांदी के बेसिक चौरंगी बाईपास स्थित नारायणपुर प्रथम खंड क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो रिक्शा के एक यात्री की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more

लाला में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम, विशाल जुलूस का नेतृत्व किया दिलोवार हुसैन बड़भुइया ने

प्रेरणा प्रतिनिधि, हाइलाकांडी:हाइलाकांडी जिले के लाला में लाला मुहर्रम कमेटी के तत्वावधान में करबला के शहीदों की याद में पवित्र मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुहर्रम के अवसर पर चंद्रपुर बाइपास से एक विशाल शोक … Read more

मोहर्रम के अवसर पर समाजसेवी अब्दुल सलाम लश्कर ने जेल के कैदियों को भेंट कीं 40 मच्छरदानियां

सिप्रीयान डायास हाइलाकांदी, 27 जून। पवित्र मोहर्रम पर्व के उपलक्ष्य में हाइलाकांदी जिले के समाजसेवी अब्दुल सलाम लश्कर (उर्फ मोनाई ड्राइवर) ने जिला कारागार के कैदियों के लिए 40 मच्छरदानियां भेंट कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। शनिवार को उन्होंने जिला कारागार पहुंचकर जेल प्रशासन से मुलाकात की और कैदियों के उपयोग हेतु मच्छरदानियां उपलब्ध … Read more

हाइलाकांदी में धान खरीद में सिंडिकेट के आरोपों की जांच में जिला प्रशासन

प्रीतम दास हाइलाकांदी, २५ जून: हाइलाकांदी जिले के बोआलीपार स्थित सरकारी पैडी प्रोक्योरमेंट सेंटर (पीपीसी) में धान खरीद प्रक्रिया में व्यापक अनियमितताओं तथा सिंडिकेट की सक्रियता के आरोप सामने आए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान बेचने में असमर्थ होने के कारण जिले के अनेक किसान गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। आरोपों … Read more

हाइलाकांदी पुलिस की बड़ी सफलता: २० लाख रुपये मूल्य की १० हजार याबा गोलियां बरामद एक तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार

प्रतिनिधि हाइलाकांदी, २३ जून: मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में हाइलाकांदी जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर हाइलाकांदी शहर के मिशन रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने लगभग १० हजार प्रतिबंधित याबा गोलियां बरामद की हैं। बरामद याबा की अनुमानित बाजार कीमत … Read more

कोइया चाय बागान में विधायक डॉ. मिलन दास का भव्य अभिनंदन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

हाइलाकांदी, संवाददाता। बराक घाटी चाय एवं पूर्व चाय-जलहा सुरक्षा मंच, असम की हाइलाकांदी जिला समिति के तत्वावधान में कोइया चाय बागान में विधायक डॉ. मिलन दास का भव्य एवं गरिमामय अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जलहा समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय और जीवंत बना दिया। … Read more

पश्चिम भवानीपुर जामा मस्जिद की चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास, जेडपीएम दिलवार हुसैन बड़भुइयां ने किया शुभारंभ

हाइलाकांदी, 19 जून (प्रेरणा प्रतिनिधि)। हाइलाकांदी जिले के पश्चिम भवानीपुर स्थित जामा मस्जिद की चहारदीवारी (सीमा दीवार) निर्माण कार्य का शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) ने विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में नमाजी तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। शिलान्यास समारोह के उपरांत … Read more