।।सड़क हादसे में घायल हुए पद्मश्री डॉ. उद्धव भराली, लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती।।

देश के विख्यात आविष्कारक एवं पद्मश्री सम्मानित वैज्ञानिक डॉ. उद्धव भराली रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गहपुर के कोलाबारी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर उस समय हुआ, जब वे अपने निजी वाहन से लखीमपुर से गुवाहाटी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन … Read more

नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर 7970 किलोमीटर साइकिल चलाकर लखीमपुर पहुंचीं आशा मालवीय

प्रे. स. लखीमपुर: नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर देशभर की साइकिल यात्रा पर निकलीं मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध साइकिलिस्ट आशा मालवीय शनिवार को लखीमपुर पहुंचीं। लखीमपुर प्रेस क्लब ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान आशा मालवीय ने स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात कर अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। मध्य … Read more

पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में मार्घेरिटा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

मार्घेरिटा, 21 जून (प्रे. भा. संवाददाता): 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मार्घेरिटा स्थित मारवाड़ी विवाह भवन परिसर में पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं तथा बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों … Read more

संस्कृत में महारत: कोकराझार की चंदा शर्मा का नाम ‘एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज

​कोकराझार: कोकराझार के वार्ड नंबर 4, सीएलबी रोड निवासी राहुल शर्मा की धर्मपत्नी, चंदा शर्मा (चांदनी) ने संस्कृत भाषा पर अपनी अद्भुत पकड़ और कौशल का लोहा मनवाया है। चंदा शर्मा को उनके संस्कृत वाचन और लेखन में असाधारण गति और सटीकता के लिए प्रतिष्ठित ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में … Read more

ब्रह्मपुत्र की लहरों पर योग: आईडब्ल्यूएआई ने अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवाहाटी, 21 जून। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इस वर्ष एक अनूठे और नदी-केंद्रित अंदाज में किया। असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर संचालित विभिन्न जलयानों पर योग सत्र आयोजित कर प्राधिकरण ने योग और प्रकृति के सामंजस्य का संदेश दिया। गुवाहाटी के पांडु क्षेत्र में आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों, कर्मचारियों … Read more

भांगरपार हैप्पी फाउंडेशन के नशामुक्ति केंद्र में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

संवाददाता, भांगरपार :भांगरपार स्थित हैप्पी फाउंडेशन नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कालाइन शाखा की संचालिका बी.के. सुनीति बहनजी तथा … Read more

कवि सम्मेलन में गूंजा व्यंग्य, ‘कल बनी सड़क, आज उखड़ी’ कविता पर खूब लगे ठहाके

पंडित रामावतार शर्मा जोशी की 98वीं जयंती एवं संस्था के पांचवें वार्षिकोत्सव पर सम्मान समारोह का आयोजन बेगूसराय, समाचार एजेंसी।अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार अंशु कवि पंडित रामावतार शर्मा जोशी की 98वीं जयंती एवं संस्था के पांचवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत … Read more

असम विधानसभा प्रेस रिपोर्टर्स समिति का पुनर्गठन, भबेन दत्ता फिर बने अध्यक्ष

विशेष प्रतिनिधि गुवाहाटी, 16 जून: असम विधानसभा परिसर में मंगलवार को आयोजित आम सभा में असम विधानसभा प्रेस रिपोर्टर्स समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान समिति ने अपना इस्तीफा सौंपा, जिसके बाद कार्यवाही वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक अग्रदूत की पत्रकार शमीम सुल्ताना अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में सर्वसम्मति … Read more

लखीमपुर में जनकल्याण शिविरों का सफल आयोजन

सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचीं लोगों तक प्रेरणा संवाददाता लखीमपुर 19 जून: लखीमपुर जिले के सभी 9 विकास खंडों में जनकल्याण शिविरों के प्रथम दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं उपलब्ध … Read more

मनियारखाल में 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण का आयोजन

मनियारखाल, 19 जून। भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत कछार जिले के मेरा युवा भारत (माई भारत) तथा स्थानीय स्वयंसेवी संगठन बनिशक्ती क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम मनियारखाल टी गार्डन स्थित महाप्रभु जगन्नाथ कम्युनिटी हॉल में प्रातः 6:30 बजे से … Read more