असम में मातृ मृत्यु दर घटकर ८४ हुई; डिब्रूगढ़ में संक्रमण नियंत्रण एसओपी और पोर्टल लॉन्च

डिब्रूगढ़: असम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। राज्य की मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) घटकर प्रति एक लाख जीवित जन्म पर ८४ हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में दी। “मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु … Read more

कछार में ‘मेरा युवा भारत’ (MYBharat) द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती आयोजित 

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 25 सितंबर: आज कछार स्थित MYBharat केंद्र कार्यालय के मीटिंग हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में असम यूनिवर्सिटी, शिलचर के सोशल वर्क विभाग के प्रोफेसर डॉ. शुभब्रत दत्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ उनके विभाग के दो रिसर्च … Read more

गुरुचरण विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ‘वेद ज्ञान सप्ताह’ का शुभारंभ

वैदिक साहित्य और ज्ञान पर विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन शिलचर, 25 सितंबर। गुरुचरण विश्वविद्यालय, शिलचर के संस्कृत विभाग तथा उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि वेद विद्या प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में वैदिक उत्सव/वेद उत्सव सप्ताह के अंतर्गत सात दिवसीय ‘वेद ज्ञान सप्ताह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को वैदिक साहित्य … Read more

लेकाई में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एचआईवी एवं नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ में शुक्रवार को बरबरुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (बीपीएचसी) के अंतर्गत लेकाई उप-केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच तथा एचआईवी एवं नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डिब्रूगढ़ के संयुक्त स्वास्थ्य सेवा निदेशक कार्यालय की पहल पर किया गया। स्वास्थ्य शिविर में हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, एनीमिया, एचआईवी, सिफलिस और सिकल सेल … Read more

“वन्दे मातरम्” राष्ट्रगीत के सार्धशताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम

विशेष प्रतिनिधि शिलचर, 25 सितंबर: आज दिनांक 25-09-2026, शुक्रवार को “वन्दे मातरम्” राष्ट्रगीत की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “नमामि भारतम्” कार्यक्रम का आयोजन मालूग्राम स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में किया गया। प्रातः 11:00 बजे मालूग्राम श्री श्री पंचानन शिवबाड़ी स्थित श्यामाप्रसाद स्मृति कक्ष में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान … Read more

उधारबंद में गूंजा हजारों कंठों से ‘वंदे मातरम्’

बंकिमचंद्र की अमर रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर कांचा कांती मंदिर में भावपूर्ण आयोजन निहार कांति राय उधारबंद, 25 सितंबर। जिस ‘वंदे मातरम्’ के स्वर ने कभी पराधीन भारत को आंदोलित किया था, वही अमर राष्ट्रगीत शुक्रवार को उधारबंद के श्रीश्री कांचा कांती मंदिर परिसर में नई पीढ़ी के हजारों कंठों से गूंज … Read more

भाजपा ने जारी किया शिलचर नगर निगम चुनाव का संकल्प पत्र

स्वच्छ, आधुनिक और जलजमाव मुक्त शहर बनाने का किया वादा शिलचर, 25 सितंबर। शिलचर नगर निगम के प्रथम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को अपना ‘विकास संकल्प पत्र’ जारी किया। पार्टी नेताओं ने इसे केवल चुनावी घोषणा-पत्र नहीं, बल्कि शिलचर के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताया। संकल्प पत्र में … Read more

शिलचर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का ‘विजय संकल्प समावेश’

रंगपुर के वार्ड नंबर 5 में आयोजित हुआ पहला विजय संकल्प समावेश शिलचर, 25 सितंबर। शिलचर नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार में तेजी लाने के उद्देश्य से भाजपा ने रंगपुर के वार्ड नंबर 5 में अपना पहला ‘विजय संकल्प समावेश’ आयोजित किया। गुरुवार को श्यामाप्रसाद लेन से सटे मैदान में आयोजित इस सभा … Read more

शैक्षणिक संस्थानों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोरहाट: चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जोरहाट जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को देवीचरण बरुआ छात्रा महाविद्यालय और रेवाकांता बरुआ पब्लिक हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। देवीचरण बरुआ छात्रा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को सड़क सुरक्षा के पांच सूत्रों (पंचसूत्र) के बारे में जागरूक किया गया। जोरहाट … Read more

विद्यानगर में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद जांच शिविर

120 लोगों की हुई आंखों की जांच, 38 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 25 सितंबर। श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित महाप्रभु जगन्नाथ कम्युनिटी हॉल एवं स्किल सेंटर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, श्रीभूमि जिला शाखा तथा भारत सेवाश्रम संघ से अनुमोदित श्रीभूमि हिंदू मिलन मंदिर के संयुक्त प्रबंधन में नि:शुल्क … Read more