गुरूचरण विश्वविद्यालय में 135वां देशभक्त दिवस मनाया गया

शिलचर, 13 अगस्त। गुरूचरण विश्वविद्यालय के मणिपुरी विभाग की पहल पर गुरुवार को विश्वविद्यालय के सभाकक्ष में 135वां देशभक्त दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध के वीर सेनानियों, विशेष रूप से वीर टिकेंद्रजीत सिंह और थांगल जनरल के बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी, … Read more

हाइलाकांदी में देशभक्ति का संदेश ‘हर घर तिरंगा’ रैली में उमड़ा विद्यार्थियों का सैलाब

प्रीतम दास हाइलाकांदी, १३ अगस्त: स्वतंत्रता के ८० वें वर्ष के आयोजन को ध्यान में रखते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह हाइलाकांडी शहर में ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा में … Read more

दूरदराज़ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में 72 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति

ईटानगर: दूरदराज़ और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में 72 विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से दुर्गम और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में रहने वाले … Read more

डिब्रूगढ़ के मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल में सड़ा मिड-डे मील मिलने से मचा हड़कंप

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ के मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल में छात्रों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर में कथित तौर पर सड़ी-गली और दुर्गंधयुक्त खाद्य सामग्री मिलने के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखा गया। बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर से सड़ी हुई … Read more

डिब्रूगढ़ में IEC-BCC से मजबूत हो रही निवारक स्वास्थ्य व्यवस्था, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और स्वास्थ्य संकेतकों में स्थायी सुधार लाने के लिए सूचना, शिक्षा, संचार एवं व्यवहार परिवर्तन संचार गतिविधियों को तेज कर दिया है। विभाग ने व्यक्तिगत संवाद, सामुदायिक पहुंच, जन-जागरूकता अभियान और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति … Read more

बोकाखाट में रात के तूफान का कहर, 200 से अधिक परिवार प्रभावित

बोकाखाट: बोकाखाट सह-जिले के दुसुतिमुख और पूर्व मोहरामुख गांव पंचायत क्षेत्रों में गुरुवार रात आए भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई। रंगागढ़, नरमारी, मेदक गांव, मोरंगियाल गांव, बोंगांव सहित आसपास के कई इलाकों में घरों, बिजली व्यवस्था और सड़क संपर्क को व्यापक नुकसान पहुंचा है। रंगागढ़ के तीन आली से ऊपर तेमेरा को जोड़ने वाली … Read more

वीर टिकेंद्रजीत सिंह की जयंती पर भाजपा काछार ने दी श्रद्धांजलि

सिलचर में स्थायी प्रतिमा और सरकारी अवकाश की मांग काछार जिला भाजपा कार्यालय में गुरुवार सुबह मणिपुर के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर योद्धा युवराज टिकेंद्रजीत सिंह की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम साहा, विधायक राजदीप ग्वाला एवं अमिय कांति दास, जिला परिषद अध्यक्ष कंकन … Read more

पैरामाउंट इंग्लिश एकेडमी में वीर टिकेंद्रजीत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा

शिलचर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं मणिपुर के वीर युवराज टिकेंद्रजीत सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे रंगपुर स्थित पैरामाउंट इंग्लिश एकेडमी में गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 13 अगस्त 1891 को वीर टिकेंद्रजीत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों को अंग्रेजी शासन द्वारा सार्वजनिक रूप से फांसी … Read more

अमोलापट्टी राजोहुवा नामघर में ‘अमृत धारा’ शुद्ध पेयजल परियोजना का उद्घाटन

डिब्रूगढ़: अमोलापट्टी राजोहुवा नामघर परिसर में ‘अमृत धारा’ शुद्ध पेयजल परियोजना का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना नमरूप निवासी एवं समाजसेवी बाबूलाल जैन और उनके परिवार की ओर से दान स्वरूप स्थापित की गई है। परियोजना का औपचारिक उद्घाटन डिब्रूगढ़ नगर निगम के महापौर डॉ. सैकत पात्रा ने किया। इस अवसर पर डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के … Read more

असम-अरुणाचल सीमा पर तनाव बढ़ा, मुख्यमंत्री ने शांति की अपील की

लिकाबली: असम-अरुणाचल प्रदेश अंतरराज्यीय सीमा के पास लिकाबली इलाके में गुरुवार सुबह पथराव की घटना के बाद तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए असम पुलिस ने कथित उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए चार राउंड फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार, अंतरराज्यीय सीमा के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों पर अरुणाचल प्रदेश की … Read more