एटीएम में मदद के बहाने बुजुर्गों को बनाते थे शिकार, कार्ड बदलकर उड़ाते थे पैसे!

शिवसागर: बुजुर्ग नागरिकों को एटीएम में मदद करने का झांसा देकर उनके बैंक कार्ड बदलने और खातों से रकम उड़ाने वाले एक गिरोह का शिवसागर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एटीएम के बाहर या भीतर … Read more

१२ वर्षीय बालक तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल

डिब्रूगढ़: डिब्रूगढ़ जिले के खोवांग क्षेत्र के नागाबाड़ी गांव में शनिवार दोपहर तेंदुए के हमले में १२ वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब बालक जंगल के समीप से स्थानीय रूप से ‘ढेकिया’ के नाम से जानी जाने वाली सब्जी के लिए उपयोगी फर्न की पत्तियां एकत्र करने … Read more

जोरहाट में मंत्री विश्वजीत दैमारी ने कौशल विकास और रेशम प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की

जोरहाट: असम सरकार के हथकरघा, वस्त्र एवं रेशम उद्योग तथा कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के मंत्री विश्वजीत दैमारी ने शनिवार को जोरहाट दौरे के दौरान विभिन्न कौशल विकास एवं रेशम उद्योग प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की। जोरहाट के सी.के.बी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स के सभागार में मंत्री की उपस्थिति में कौशल जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन … Read more

भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर संगीत और स्मरण का आयोजन

बंग साहित्य सभा, असम की शिलचर शाखा ने आयोजित किया कार्यक्रम शिलचर, 12 सितंबर। बंग साहित्य सभा, असम की शिलचर शाखा के तत्वावधान में बुधवार की शाम भारत रत्न एवं ‘सुधाकंठ’ डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिलचर-हैलाकांडी रोड स्थित विशिष्ट चिकित्सक डॉ. भास्कर नाथ के आवास पर आयोजित … Read more

एमएसएमई-पीडीबी की योजनाओं पर प्रशिक्षण एवं चर्चा बैठक

शिलचर, 12 सितंबर: लघु, छोटे और मध्यम उद्योग पीडीबी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला समन्वयकों और क्षेत्रीय निदेशकों की एक प्रशिक्षण एवं चर्चा बैठक गुवाहाटी के राजगढ़ स्थित एमएसएमई कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के एमएसएमई-पीडीबी के प्रभारी नरेंद्र एन. सिन्हा और असम एमएसएमई-पीडीबी की अध्यक्ष भार्गवी लीमा महंत … Read more

डिब्रूगढ़ में संत शिरोमणि श्री गणिनाथ पूजनोत्सव एवं प्रथम प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न।

मध्यदेशीय वैश्य एक प्लेट फार्म पर आ कर असम तथा सनातन की रक्षा करे– विधायक फुकन । युवा रोजगार तलाशने के बजाये रोजगार का श्रृजन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक विजय गुप्ता। डिब्रूगढ़, प्रेरणा भारती, 12 सितंबर। मध्यदेशीय वैश्य महासभा, असम प्रदेश के तत्वावधान एवं डिब्रूगढ़ जिला समिति के सौजन्य में शनिवार को डिब्रूगढ़ के … Read more

लोकशिल्पी कालिकाप्रसाद भट्टाचार्य की जयंती पर भावपूर्ण आयोजन

शिलचर संगीत विद्यालय में गीत-संगीत और नृत्य से दी गई श्रद्धांजलि शिलचर, 12 सितंबर। काछाड़ जिला प्रशासन के सहयोग तथा शिलचर संगीत विद्यालय के प्रबंधन में प्रख्यात लोक कलाकार कालिकाप्रसाद भट्टाचार्य की जयंती एवं लोकसंगीत दिवस भावपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के संगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद आमंत्रित मुख्य अतिथि … Read more

मिसिंग स्वायत्त परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

गुवाहाटी: मिसिंग स्वायत्त परिषद (एमएसी) के सभी ४० निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची शनिवार को प्रकाशित कर दी गई। इसके साथ ही आगामी एमएसी चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। अंतिम मतदाता सूचियां असम सरकार के जनजातीय कार्य (मैदानी) विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार एमएसी निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद … Read more

DAY-NULM योजना बंद होने से हजारों महिला SHG के सामने संकट

ASULMS को मजबूत करने और स्व-सहायता समूहों को संरक्षण देने की मांग शिलचर, 12 सितंबर। असम में DAY-NULM योजना की निरंतरता प्रभावित होने से हजारों महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) के सामने आजीविका का संकट खड़ा होने का आरोप लगाया गया है। असम स्टेट अर्बन लाइवलीहुड मिशन सोसाइटी (ASULMS) को मजबूत करने तथा इसके तहत संचालित महिला … Read more

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,मेघालय में भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत पर ज़ोर देते हुए हिंदी दिवस 2026 मनाया गया

खानापारा, मेघालय | 12 सितंबर 2026: हिंदी दिवस समारोह 2026 का आयोजन ‘शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास’ (मेघालय प्रांत) ने ‘भारतीय भाषा मंच’ के तत्वावधान में और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,मेघालय के सहयोग से किया। यह समारोह “हिंदी, भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव” विषय के साथ आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी के महत्व के … Read more