OCA एथलीट्स आयोग में राजेश्वरी, दक्षिण एशिया की प्रतिनिधि

रत्नज्योति दत्ता

नागोया, जापान, 4 अक्टूबर: OCA के एथलीट्स आयोग के 2026-30 कार्यकाल के लिए भारत की निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी को सदस्य और दक्षिण एशिया की प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने रविवार को यह जानकारी दी।

आयोग में राजेश्वरी दूसरी भारतीय सदस्य होंगी। इससे पहले शिवा केशवन इस आयोग में यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 2026 से 2030 तक के कार्यकाल में राजेश्वरी दक्षिण एशिया के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

“इस सम्मान से मैं बेहद गौरवान्वित और अभिभूत हूं। मुझ पर भरोसा जताते हुए इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी के लिए नामित करने के लिए मैं भारतीय ओलंपिक संघ, अध्यक्ष डॉ. पी. टी. उषा और IOA की आभारी हूं,” IOA के बयान में राजेश्वरी ने कहा। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें खिलाड़ियों की आकांक्षाओं, चुनौतियों और सपनों की प्रत्यक्ष समझ है तथा वह उनकी आवाज को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।

‘रिया’ के नाम से मशहूर राजेश्वरी ने 2023 एशियाई खेलों में महिला ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। अब वह दक्षिण एशिया के खिलाड़ियों की आवाज और हितों को आयोग में मजबूती से रखने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

Leave a Comment