बड़खोला में बड़ी नशा-विरोधी कार्रवाई, 80 हजार याबा टैबलेट बरामद

शिलचर, 31 अगस्त: काछार पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़खोला थाना क्षेत्र के डलू-मैनागढ़ इलाके से 80 हजार याबा टैबलेट बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद डलू-मैनागढ़ क्षेत्र में एक वाहन को रोककर तलाशी … Read more

विक्रमपुर चाय बागान के श्रमिकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 40 हजार रुपये

शिलचर, 31 अगस्त: विक्रमपुर चाय बागान के श्रमिकों ने अपनी साप्ताहिक मजदूरी से प्रति श्रमिक 100 रुपये की कटौती कर एकत्रित 40 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए। सोमवार दोपहर शिलचर के सदरघाट रोड स्थित बराक चाय श्रमिक संघ के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह चेक संघ के महासचिव एवं उधारबंद के विधायक राजदीप ग्वाला को … Read more

काछार के 29 चाय बागान फुटबॉल टीमों को वितरित किया गया खेल सामग्री

शिलचर, 30 अगस्त। असम टी एम्प्लॉईज वेलफेयर बोर्ड की ओर से रविवार को काछार जिले के उधारबंद, बड़खला और काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्रों के कुल 29 चाय बागान फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल एवं अन्य खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बराक चाय श्रमिक यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधानसभा … Read more

शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी गठित, मंत्री कौशिक राय बने अध्यक्ष

शिलचर, 30 अगस्त। शिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SMCH) की हॉस्पिटल मैनेजमेंट सोसाइटी (HMS) की गवर्निंग बॉडी का गठन कर दिया गया है। असम सरकार के मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट की अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल की स्वीकृति से गठित इस समिति के अध्यक्ष राज्य के मंत्री कौशिक राय होंगे। काछार के जिला आयुक्त को उपाध्यक्ष … Read more

शिलचर में पहली बार आयोजित हुआ ‘फ्रीडम कप’ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026

शिलचर, 30 अगस्त। शिलचर ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को पहली बार ‘फ्रीडम कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 7:30 बजे रंगपुर के करातिग्राम स्थित प्रदीप भवन से निकली भव्य रैली के साथ हुई। रैली सदरघाट प्वाइंट होते हुए पुनः प्रदीप भवन पहुंची। रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र चंद्र दास, … Read more

“ग्रुप केन्द्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.), शिलचर के जवानों की कलाई पर सजी रक्षासूत्र की डोर; विभिन्न महिला संगठनों और छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन”

शिलचर, 28 अगस्त 2026: दिनांक 28 अगस्त 2026 को ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.), शिलचर के परिसर में देश की रक्षा में तैनात जवानों के सम्मान में एक भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विभिन्न महिला संगठनों, काचकांती विद्या मंदिर की छात्राओं, गुरुकुल स्कूल, उधारबंद की छात्राओं, सी.आर.पी.एफ. मांटेसरी … Read more

गुरुचरण विश्वविद्यालय में विश्व संस्कृत दिवस समारोह आयोजित

शिलचर, 29 अगस्त। गुरुचरण विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से गत 27 अगस्त, गुरुवार को विश्व संस्कृत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। विभाग की छात्राओं रिया दास एवं अनामिका पाल ने अतिथियों का चंदन तिलक एवं उत्तरीय से स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। … Read more

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर 22 खिलाड़ियों का सम्मान

शिलचर, 29 अगस्त: हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती के अवसर पर बराक घाटी में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी एवं बंगला समाचार माध्यम बराक वार्ता की पहल पर शिलचर के इलोरा हेरिटेज हॉल में आयोजित समारोह में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें … Read more

जन शिक्षण संस्थान, शिलचर द्वारा 2-दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

शिलचर, 26 अगस्त 2026: जन शिक्षण संस्थान (JSS), शिलचर द्वारा 25 एवं 26 अगस्त 2026 को कार्यालय परिसर में 2-दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, कानूनी जागरूकता, वित्तीय साक्षरता एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान, शिलचर के कुल 48 … Read more

सावन में शिलचर में गूंजा ‘ॐ नमः शिवाय’, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

शिलचर, 29 अगस्त। सावन माह के पावन अवसर पर पिछले 8–9 वर्षों से शिलचर में निरंतर आयोजित किए जा रहे ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 29 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक पूरे सावन माह में आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में प्रतिदिन … Read more