१२ सितंबर को डिब्रूगढ़ में मध्यदेशीय वैश्य महासभा का प्रांतीय अधिवेशन, गणिनाथ पूजनोत्सव भी होगा

डिब्रूगढ़: कानू समाज के कुलदेवता श्रीश्री गणिनाथ जी के पूजनोत्सव एवं मध्यदेशीय वैश्य महासभा, असम प्रदेश के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन आगामी १२ सितंबर को डिब्रूगढ़ के आन्दलय भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए डिब्रूगढ़ जिला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को … Read more

जन्मशताब्दी पर डिब्रूगढ़ में ‘मंचरूपा’ ने सुधाकंठ को दी श्रद्धांजलि

डिब्रूगढ़: सांस्कृतिक संस्था ‘मंचरूपा’ ने महान गायक, संगीतकार और भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी के समापन समारोह के तहत डिब्रूगढ़ के डॉ. रोहिणी कांता बरुआ विधि महाविद्यालय के सभागार में रंगारंग कार्यक्रम ‘बिंदुते सिंधु तुमि’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कलाकार एवं असम गौरव पुरस्कार से सम्मानित राम चसानी ने किया। … Read more

बाढ़ की भीषण तबाही के बाद शिवसागर में दुर्गा पूजा समितियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए

शिवसागर: असम के शिवसागर और पड़ोसी चराइदेव जिलों में बाढ़ से हुई अभूतपूर्व तबाही के बीच शिवसागर की कई दुर्गा पूजा समितियों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करने या उन्हें सीमित करने का फैसला किया है। यह निर्णय भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान एवं … Read more

एएमसीएच ने डॉक्टरों के लिए पांच दिवसीय एनईएलएस ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कोर्स पूरा किया

डिब्रूगढ़: असम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएमसीएच), डिब्रूगढ़ ने नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) कार्यक्रम के तहत डॉक्टरों के लिए पांच दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (टीओटी) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। यह प्रशिक्षण एएमसीएच स्थित एनईएलएस स्किल सेंटर में १७ से २१ अगस्त, २०२६ तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और … Read more

बाढ़ प्रभावित परिवारों को तीन लोगों ने दी व्यक्तिगत सहायता

शिवसागर: शिवसागर जिले में विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न मुश्किलों के बीच तीन लोगों ने आगे बढ़कर गौरीसागर क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित परिवारों को व्यक्तिगत स्तर पर राहत सामग्री उपलब्ध कराई। शिवसागर जिला आयुक्त कार्यालय में कनिष्ठ जिला प्रशासनिक सहायक के पद पर कार्यरत अनंत निओग ने अपने मित्रों मनोज कुमार बरुआ और पार्थप्रतिम दास … Read more

विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सनातन धर्म के अपमान का आरोप,

बी.एच. लस्कर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे कछार में भाजपा मुखर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग, अन्यथा बड़े जनआंदोलन की चेतावनी शमीन्द्र पाल, काठीघोड़ा, 29 अगस्त : सोशल मीडिया पर काठीघोड़ा के विधायक कमलाक्ष दे पुरकायस्थ को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और सनातन धर्म का अपमान करने के आरोप को लेकर … Read more

नाहरलागुन पुलिस ने चोरी के बारह दोपहिया वाहन, सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए

नाहरलागुन: नाहरलागुन पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बारह दोपहिया वाहनों के साथ सोने-चांदी के आभूषण और अन्य संदिग्ध चोरी की संपत्तियां बरामद की हैं। यह कार्रवाई नाहरलागुन थाना मामला संख्या ८४/२०२६, भारतीय न्याय संहिता की धारा ३०५(ए) के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई। मामला … Read more

लेखापानी में असम राइफल्स ने लगाया नेत्र जांच शिविर, तीस से अधिक गांवों के लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

तिनसुकिया: असम राइफल्स की लेखापानी बटालियन ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से शनिवार, २९ अगस्त २०२६ को असम के तिनसुकिया जिले के लेखापानी में व्यापक नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना था। शिविर में तीस से … Read more

तिनखोंग में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

तिनखोंग: तिनखोंग के नंबर १ नाचनी जोकाई गांव में एक विशाल मादा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के आतंक से पिछले करीब डेढ़ साल से भय के माहौल में रह रहे ग्रामीणों को इसके पकड़े जाने से फिलहाल कुछ राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब डेढ़ साल से तेंदुए गांव … Read more

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की भावना के साथ बीसीपीएल ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

डिब्रूगढ़: ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड (बीसीपीएल) ने बरबरुआ स्थित बीसीपीएल टाउनशिप में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच शारीरिक फिटनेस, टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” की थीम के … Read more