कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातन अध्ययन विश्वविद्यालय में पाण्डुलिपिविज्ञान कार्यशाला का भव्य शुभारंभ सम्पन्न

नलबाड़ी (असम), 23 जून 2025 — कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातन अध्ययन विश्वविद्यालय में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के सहयोग से “पाण्डुलिपिविज्ञानं प्रतिलेखनञ्च” विषयक इक्कीस दिवसीय कार्यशाला का विधिवत् उद्घाटन अत्यन्त भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं लिरा काफ्ले के मंगलाचरण से हुआ। मंच का संचालन संस्कृत साहित्य … Read more

असम: मून स्वर्णकार ने संभाला पदभार, कहा – 2026 में भाजपा फिर बनाएगी सरकार

हाइलाकांदी, 23 जून। असम प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त राज्य सह-सभानेत्री मून स्वर्णकार ने आज हाइलाकांदी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने पदभार ग्रहण के बाद पहली बार मीडिया से संवाद किया। उन्होंने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का विश्वास जताया। मून स्वर्णकार ने कहा कि, “केंद्र में … Read more

बरनीब्रिज जीपी अध्यक्ष बनीं पिंकी सतनामी, समूह के सभी सदस्य कांग्रेस में शामिल होकर विकास को देंगे प्राथमिकता

हाइलाकांदी, 23 जून: बरनीब्रिज ग्राम पंचायत में विकास की नई राह खोलते हुए पिंकी सतनामी को सर्वसम्मति से जीपी अध्यक्ष चुना गया। पंचायत क्षेत्र के सभी सदस्यों ने एकमत होकर पिंकी सतनामी का समर्थन किया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नव निर्वाचित अध्यक्ष पिंकी सतनामी ने कहा कि वे ईमानदारी और पारदर्शिता के … Read more

भारत विकास परिषद द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण

शिलचर, 22 जून: “संपर्क – सहयोग – संस्कार – सेवा – समर्पण” की भावना को केंद्र में रखकर भारत विकास परिषद की शिलचर शाखा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। यह कार्यक्रम रविवार को शिलचर के मालुग्राम स्थित डैफोडिल्स स्कूल प्रांगण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर परिषद की शिलचर शाखा की ओर … Read more

प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा परियोजना पर जन सुनवाई में सायंस ट्रायल संगठन की भागीदारी

प्रेरणा भारती, हाथीछोड़ा, काछाड़, 23 जून: प्रस्तावित ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा परियोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरणीय स्वीकृति (Environmental Clearance) संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। यह जन सुनवाई कार्यक्रम असम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (APCB) द्वारा आयोजित किया गया था। बैठक का आयोजन हाथीछड़ा गांव के बन दुर्गा … Read more

बिहाड़ा आउटपोस्ट के आईसी सुरजीत डेका की रहस्यमयी मौत, गुटखा या मानसिक दबाव?

प्रेरणा भारती, हिबजुर रहमान बरभूइयां, बिहाड़ा: बिहाड़ा आउटपोस्ट के प्रभारी अधिकारी (आईसी) सुरजीत डेका की ड्यूटी के दौरान अचानक हुई मौत ने पूरे पुलिस महकमे को स्तब्ध कर दिया है। सोमवार को सहकर्मियों ने उन्हें बार-बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां वे अचेत अवस्था में … Read more

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, ग्रामीणों का जीविका सखी पर गंभीर आरोप

प्रेरणा भारती, छोटा दूध पातिल 23 जून: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत घर आवंटन में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया है कछार जिले के छोटा दूध पातिल ग्राम पंचायत के शास्त्री नगर और बगान इलाके के ग्रामीणों ने। ग्रामीणों ने जीविका सखी पर योजना में भ्रष्टाचार और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों … Read more

शिलचर नगर निगम चुनाव: उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की सत्यता जांच की मांग को लेकर असम युवा परिषद का डीसी को ज्ञापन

प्रेरणा भारती, शिलचर, 23 जून: आगामी शिलचर नगर निगम चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक योग्यता, विशेष रूप से स्नातक डिग्री की प्रमाणिकता की जांच की मांग को लेकर असम गण परिषद (AGP) की छात्र इकाई असम युवा परिषद ने सोमवार को कछार जिला शासक को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन परिषद के केंद्रीय … Read more

हरांग नदी में जलस्तर बढ़ा, फेरी सेवा बंद, दोनों किनारों के लोग संपर्क से कटे

प्रेरणा भारती संवाददाता, 23 जून:  पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण हरांग नदी में जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे सोमवार सुबह से फेरी सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई। बाढ़ जैसे हालात के बीच नावों की आवाजाही को अत्यधिक जोखिमपूर्ण मानते हुए एसडीआरएफ और सेना द्वारा चलाई जा रही फेरी … Read more

उधारबंद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

प्रेरणा भारती, निहार कांति राय, उधारबंद, 22 जून: उधारबंद क्षेत्र में शनिवार को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से योग दिवस के विविध आयोजन संपन्न हुए। सबसे पहले, भारतीय जनता पार्टी के उधारबंद मंडल की ओर से श्री श्री कांचा … Read more