असम: मून स्वर्णकार ने संभाला पदभार, कहा – 2026 में भाजपा फिर बनाएगी सरकार

हाइलाकांदी, 23 जून।
असम प्रदेश भाजपा की नवनियुक्त राज्य सह-सभानेत्री मून स्वर्णकार ने आज हाइलाकांदी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने पदभार ग्रहण के बाद पहली बार मीडिया से संवाद किया। उन्होंने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का विश्वास जताया।

मून स्वर्णकार ने कहा कि, “केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। विकास के इस मार्ग को जनता ने स्वयं अनुभव किया है और इसी विश्वास के साथ भाजपा 2026 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।”

उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह नारी सशक्तिकरण और संगठन के विस्तार की दिशा में पूरे समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

मून स्वर्णकार ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वे प्रदेश में भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी और संगठन को और मजबूत बनाएंगी।

Leave a Comment