हाइलाकांदी, 23 जून:
बरनीब्रिज ग्राम पंचायत में विकास की नई राह खोलते हुए पिंकी सतनामी को सर्वसम्मति से जीपी अध्यक्ष चुना गया। पंचायत क्षेत्र के सभी सदस्यों ने एकमत होकर पिंकी सतनामी का समर्थन किया और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
नव निर्वाचित अध्यक्ष पिंकी सतनामी ने कहा कि वे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के सहयोग से पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सदस्यों ने बताया कि उन्होंने विकास के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। वे मिलकर पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित हैं।
यह कदम बरनीब्रिज क्षेत्र में राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।