चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर १ जनवरी : पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिनेश प्रसाद ग्वाला का परिवार पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महापुराण कथा एवं यज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। पिछले वर्ष यह भव्य कार्यक्रम लखीपुर सम-जिला अंतर्गत पैलापुल स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया था। इस वर्ष यह कथा एवं यज्ञ पालंगघाट स्थित मंत्री के पैतृक आवास डुगरुबस्ती में होगा। शिव महापुराण कथा एवं यज्ञ ५ से १३ जनवरी २०२६ तक चलेगा। वृंदावन के कथावाचक पंडित अशोक देवाचार्य महाराज की सान्निध्य में उनके पुरे टीम इस शिवमहापुराण कथा प्रस्तुत करेंगे। १३ जनवरी को पुर्णाहुति यज्ञ के पश्चात महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। ५ जनवरी सोमवार को कलस यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यह कलस यात्रा सुबह दश बजे से प्रारंभ होगा। प्रतिदिन सायं छः बजे से रात्रि नौ बजे तक शिवमहापुराण कथा का प्रवचन होगा। ग्वाला परिवार की ओर से सितांशु ग्वाला सहित पुरे परिवार ने इस शिव महापुराण कथा एवं यज्ञ में इलाके के भक्त प्राण श्रद्धालुओं को शामिल होने का अनुरोध किया है।
5 जनवरी से डुगरू बस्ती में होगी शिव महापुराण कथा
5 जनवरी से डुगरू बस्ती में होगी शिव महापुराण कथा