हरियाणा बना श्रमिक हितों में देश का अग्रणी राज्य

— सतीश नागर उल्लावाश

हरियाणा सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में V B-GRAM G योजना के तहत श्रमिकों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए कई नई सुविधाएँ लागू की गई हैं।

इस योजना के अंतर्गत हरियाणा देश का ऐसा अग्रणी राज्य बन गया है, जहाँ श्रमिकों को देश में सर्वाधिक ₹409 प्रतिदिन मजदूरी का लाभ दिया जा रहा है। इसके साथ ही श्रमिकों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की सुनिश्चित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सरकार ने मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को भी सरल और पारदर्शी बनाया है। अब श्रमिकों को उनके कार्य का भुगतान मात्र 7 दिनों के भीतर किया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि किसी अधिकारी या संबंधित विभाग द्वारा भुगतान में अनावश्यक देरी या लापरवाही बरती जाती है, तो उसके विरुद्ध ₹10,000 तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

हरियाणा सरकार की यह पहल श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल श्रमिकों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी।

सतीश नागर उल्लावाश

Leave a Comment