सोनाई रोड के नागाटिला क्षेत्र से दो महिलाएं गिरफ्तार, 123 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद
शिलचर, 13 जून। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनाई रोड स्थित नागाटिला क्षेत्र से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 123 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ को 10 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सुहाना बेगम लस्कर (38), पत्नी कविर हुसैन लस्कर तथा मानोयारा बेगम लस्कर (41), पत्नी नूर मोहम्मद लस्कर के रूप में हुई है। दोनों दक्षिण मोहनपुर पार्ट-7 क्षेत्र की निवासी हैं और शिलचर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विशेष सूचना मिलने के बाद नागाटिला क्षेत्र में अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से 10 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया कुल 123 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस (मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ) अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ का स्रोत क्या है तथा इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का संबंध तो नहीं है।