सूर्य षष्ठी पूजनोत्सव व्रत आयोजन को लेकर बैठक, नई समिति का गठन।

दुमदुमा, प्रेरणा भारती 29 अक्टूबर: दुमदुमा हिंदुस्तानी दुर्गा पूजा भवन में श्री श्री सूर्य षष्ठी व्रत के आयोजन को लेकर एक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक अभय भारती ने की तथा  विगत वर्ष के आय-व्यय का व्यौरा  रोहन यादव ने प्रस्तुत किया। इसके बाद आगामी सूर्य षष्ठी व्रत के आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।

गठित समिति में सभापति हेतू रोहन यादव, सचिव राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष हेतु संतोष पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उपसभापति एवं सह सचिव एवं सदस्यों का चयन किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सूर्य षष्ठी व्रत के आयोजन को सफल बनाने तथा धार्मिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। व्रत धारियों को सुविधार्थ  घाट को सुव्यवस्थित , अस्थाई रूम, लाइट ,घाट पर श्रद्धालुओं को पुजन अर्चना में प्रदान करने में आयोजन समिति विशेष रूप से ध्यान रखती है । मालूम हो कि  कुम्हार पट्टी घाट ,कोलियापानी घाट ऊंचा माटी घाट, मछुआ पट्टी घाट पर व्रत धारियों के छठे पूजा अर्चना के लिए इस समिति द्वारा सहूलियत प्रदान करती है।

Leave a Comment