युवा दिलों के धड़कन जनप्रिय गायक जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग पर दुमदुमा में कैंडल मार्च।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 अक्टूबर

: तिनसुकिया जिला छात्र संस्था के अध्यक्ष प्रतीम नेउग और सचिव कनसेन गोगोई के नेतृत्व तथा दुमदुमा आंचलिक छात्र संस्था के सहयोग से प्रसिद्ध असमिया गायक जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों ने दिवंगत जुबिन गर्ग के लिए न्याय की मांग करते हुए दुमदुमा नगर खेल मैदान से निकाली गई कैंडल मार्च दुमदुमा शहर का परिक्रमा करते हुए  नारों से गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जुबिन गर्ग की मौत के मामले में गठित एसआईटी की जांच के बावजूद आरोपियों को जमानत मिल रही है। उन्होंने कहा कि जुबिन गर्ग की मौत के मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाकर नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाना चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

Leave a Comment