

कोकराझार , 18 अप्रेल । कोकराझार जिले के चितला श्री श्री महामाया मंदिर का मेला एवं पूजा कार्यक्रम आगामी 22 अप्रेल से 29 अप्रेल तक आयोजित किया जाएगा इसी को लेकर आज श्री श्री महामाया मंदिर के गेट का निर्माण के लिए चितला के प्रतिष्ठित व्यपारी सुकुमार देबनाथ आगे आये और निजी खर्चा वहन कर गेट का निर्माण करने पहल में आज श्री श्री महामाया मंदिर के गेट के निर्माण के लिए आधारशिला रखा गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चितला के प्रतिष्ठित व्यपारी सुकुमार देबनाथ ने गेट के निर्माण कार्य का आधारशिला रखा । यहां चितला श्री श्री माँ महामाया मंदिर परिचालाना समिति जिसके अध्यक्ष लखन साहा , साधारण सचिव अरुण बर्मन चितला श्री श्री माँ महामाया मंदिर पूजा परिचालाना समिति जिसके अध्यक्ष अपूर्व बर्मन , उपाध्यक्ष रंजीत राय , पी बर्मन , साधारण सचिव दीपक प्रधानी , कोषाध्यक्ष परितोष साहा , सलाहकार इंद्रजीत देबनाथ , राजू बर्मन , गोपाल बर्मन , तारक चंद्र राय , लाचित बर्मन सहित बिभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
गोपाल प्रसाद
कोकराझार