बालाजी भक्त मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन

शिलचर शहर में बालाजी भक्त मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में    हंशीखुशी सभागार मेहरपुर में,, बरसो बरसो म्हारा इंदर राजा के मुख्य गायक अनिल सैन एवं उनके सह गायको ने भजन संध्या में श्रीराम भक्त सिरोमणी हनुमान जी महाराज का भजन कीर्तन किया जिसमें मुख्य यजमान धर्मपरायण मोहन प्रजापति को विधि विधान से पूजन हवन कराया गया। 

   भजन स म्राटअनिल सैन ने हजारों भक्तों को हनुमान जी के भजनों के साथ साथ विभिन्न देवी देवताओं के भजन सुनाकर भाव विभोर कर दिया। 

    हर जगह जाने आने के लिए ई रिक्शा एवं अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई। महाप्रसाद में भी शिलचर शहर के अलावा दूर दूर से आये  हजारों भक्तों को भोजन कराया गया। सुरक्षा के कङे बंदोबस्त किए गए। ज्ञातव्य है कि  बालाजी भक्त मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के दिन भक्तों द्वारा दी गई सवामणी श्री नृसिंह अखाड़ा हनुमान मंदिर में चढाई गई। समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने प्रशंसा की।



 

Leave a Comment