19.5 फुट ऊंची और 50 लाख रुपए लागत से नेताजी की मूर्ति लगेगी-दीपायन चक्रवर्ती,

यसवंत पांडेय शिलकुड़ी 18 अप्रैल। शिलचर रांगिरखारी प्वाइंट स्थित पुरानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति के स्थान पर नई एवं बड़ी मूर्ति स्थापना के लिए एक समिति का गठन किया गया है। कुल 50 लाख रुपए की लागत से रांगिरखाड़ी प्वाइंट पर पुरानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति की स्थापना की जाएगी। जिसमें मूर्ति का कीमत जीएसटी लेकर 34 लाख 81 हजार रुपए लगेगी। मूर्ति स्थापना में कुल 50 लाख रुपए खर्च होगी।

 इस विषय को सार्वजनिक करने के लिए ही आज इस संदर्भ में शिलचर के एक होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था । पत्रकार वार्ता में शिलचर के विधायक तथा सिलचर नेता जी मूर्ति नवनिर्माण को स्थापना कमेटी के संयोजक दीपायन चक्रवर्ती ने बताया कि शहर बड़ा हो रहा है लोग अधिक हुए हैं और शिलचर के सड़क भी सुंदर होने जा रहा है ऐसी स्थिति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जो छोटी सी मूर्ति है उसे बदलकर भव्य मूर्ति की स्थापना करने पर विचार किया गया और एक समिति बनाया गया। विधायक ने आगे बताया 10 फुट ऊंचाई की मूर्ति होगी और 9.5 पेडेस्टल (बेस) होगी , कुल मिलाकर मूर्ति की ऊंचाई 19.5 फुट होगी। नेता जी की मूर्ति खरीदने में 29 लाख रुपए खर्च होगी, जीएसटी लेकर कुल कीमत होगी 34 लाख 81 हजार रुपए। साथी ट्रांसपोर्टेशन या इंस्टॉलेशन चार्जेस में जुड़ेगा कुल मिलाकर समिति की तरफ से इस मूर्ति को लगाने में 50 लाख रुपए का खर्च निर्धारित किया गया है। मूर्ति लगाने के लिए सिलचर नेताजी मूर्ति नव निर्माण व स्थापना कमेटी बनाई गई है यही कमेटी मूर्ति स्थापना के लिए संपूर्ण रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पूरे भारतवर्ष के हैं सभी के हैं इसीलिए हम लोगों ने एक बैंक अकाउंट बनाया है । यूको बैंक हॉस्पिटल रोड शाखा में सिलचर नेताजी मूर्ति नवनिर्माण को स्थापना कमेटी के नाम से एक बैंक अकाउंट खोला है जिसका नंबर है 008 001 1007 2868 इस अकाउंट के माध्यम से शिलचर या बराकघाटी के कोई भी नागरिक अपनी सामर्थ्य अनुसार राशि जमा कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी सहयोग राशि सेंट्रल रोड स्थित स्वामी एजेंसी मोबाइल नंबर 94350 71216, सिलचर अंबिकापट्टी रामानुज कॉलेज 94350 79102, हरिदासी इंडस्ट्रीज तारापुर 94351 79142, गोस्वामी फिलिंग स्टेशन मेहरपुर 94015 31284, गोपाल राय एमएम सरनी एनएस एवेन्यू सिलचर 70026 38418 पर संपर्क कर जमा कर सकते हैं। पत्रकार वार्ता में नवगठित सिलचर नेताजी मूर्ति नवनिर्माण स्थापना कमेटी के संयोजक दीपाइन चक्रवर्ती सह संयोजक उत्तम सहा, कोषाध्यक्ष रूद्र नारायण गुप्त, मार्गदर्शक नीहार रंजन पाल उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता में नेताजी सुभाष फाउंडेशन सिलचर के तरफ से 50 हजार रुपए और नेताजी बर्थडे सेलिब्रेशन कमेटी 50 हजार का चेक सिलचर नेताजी मूर्ति नवनिर्माण स्थापना कमेटी को प्रदान किया।

Leave a Comment