
विश्वनाथ 23 अप्रैल (नि,स)। विश्वनाथ चारिआली एवम गोहपुर के जानेमाने व्यावसायिक प्रतिष्ठान सुंडाराम महादेव’ के सौजन्य एवम बिश्वनाथ चाराली मारवाड़ी समाज एवम लॉयन्स क्लब ऑफ गुवाहाटी सिटी के सहयोग से आगामी 30 अप्रैल को सुंडाराम महादेव गोला परिसर में एक निःशुल्क नेत्र जांच स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जायेगा ।
जिसकी जानकारी आज आयोजित एक प्रेस मीट में सुंडाराम महादेव व मारवाड़ी समाज की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी दिलीप कुमार अग्रवाल, दिलीप पटवारी, सुरेश तापडीया, सुनील तिवाड़ी, दीपक शर्मा, पंकज दस्साणी एवम् संजय जैन की ओर से दी गई आगामी 30 अप्रैल (रविवार) को गुवाहाटी लॉयन्स आई हॉस्पिटल से आने वाले 6 से 8 चिकित्सों का एक दल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रोगियों की नेत्र जांच करेंगे, जिसमें करीब 800 सौ से अधिक रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई हैं साथ ही जानकारी दी है कि सभी रोगियों व उनके साथ आये 1 सहयोगी को चाय पानी के साथ दोपहर के भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है
इनमें से जिन रोगियों को कैटरैक्ट (मोतियाबिंद) ऑपरेशन करवाना होगा, उनका गुवाहाटी लॉयन्स आई हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जाएगा। एवं कमजोर नेत्र दृष्टि रोगियों को निःशुल्क चश्मा उपलब्ध करवाया जाएगा