अकादमी की गोष्ठी में “वफ़ा श्री” सम्मान प्रदान किया गया

गुवाहाटी। मेलाराम वफ़ा साहित्य अकादमी के तत्वाधान में गौहाटी प्रेस क्लब में मेलाराम वफ़ा साहित्य अकादमी स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना तथा अतिथि गण ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया। प्रसिद्ध शायर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पत्रकार स्व. पंडित मेलाराम वफ़ा को याद किया गया। मेलाराम वफ़ा साहित्य अकादमी के सौजन्य से बर्णाली भराली की पुस्तक “कवि और सितारे” का विमोचन कार्यक्रम भी हुआ। इसके अति विशिष्ट अतिथि आई आई एम सी के प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार सुमित्र जी रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और “कवि और सितारे” के अनुवादक  श्री दिनकर कुमार जी ने साहित्य से जुड़े समरसता के भाव सबके साथ साझा किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद प्रमोद स्वामी जी ने साहित्य के प्रति आदर दर्शाते हुए अपने भावों को सभी के बीच दीप्तिमान किया। 

सभी महानुभावों के भाषण के साथ काव्य गोष्ठी भी चलती रही। कार्यक्रम में विराजमान हिंदी परिषद असम के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर पांडे जी ने सबको बधाइयां देते हुए कवि की कलम की ताकत को बताते हुए इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रसिद्ध राष्ट्रवादी पुस्तक “इनसे हैं हम” मंच पर भेंट की गई।

आदरणीय गीता सहरिया जी ने एक कविता के साथ अपने मन के भावों को मंच पर रखा।

काव्य गोष्ठी के संपन्न होने के बाद मंच की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मपुत्र साहित्य मंच के अध्यक्ष श्री किशोर जैन जी ने  मंच की प्रशंसा करते हुए मंच के साथ जुड़े रहने के अपने भावों के साथ धन्यवाद ज्ञापन और  कार्यक्रम का समापन किया।

आ. दिनकर कुमार जी, आ. प्रमोद स्वामी जी और आ.अनिल सुमित्र जी को “वफ़ा श्री” से विभूषित किया गया।

  कार्यक्रम में तीस से अधिक कवि-कवयित्रियाँ  शामिल रहें। कार्यक्रम का कार्यभार एवं संचालन का दायित्व अवनीत कौर दीपाली जी ने निभाया।

Leave a Comment