
कोकराझार , 23 अप्रेल । कोकराझार के कॉमर्स कॉलेज में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के नेतृत्व में अक्षय तृतीया का एक कार्यक्रम का आयोजन । आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री स्वर्णरेखा आदि ठाणा ४ के सान्निध्य में अक्षय तृतीया का एक कार्यक्रम कोकराझार के कॉमर्स कॉलेज में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में 16 जिले से 250 लोग भाग लिए साथ कि इस कार्यक्रम में कोकराझार जिले को मिलाकर लगभग 600 लोग शामिल हुवे । यह कार्यक्रम कोकराझार तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुनील कुमार आंचलिया , मंत्री कन्हइया लाल चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का मंच संचालन कोकराझार तेरापंथ सभा के मंत्री कन्हइया लाल चोपड़ा ने किया यहां कोकराझार तेरापंथ महिला मंडल , युवक परिषद , कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला के बच्चों ने अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष बिजय राज चोपड़ा , पूर्वतर आंचलिक प्रभारी बसन्त सोनार सहित बिभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
गोपाल प्रसाद
कोकराझार