दुमदुमा : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा दुमदुमा शाखा एवम् कानु कल्याण ट्रस्ट तिनसुकिया द्वारा आयोजित शोक सभा में शिलचर से प्रकाशित हिन्दी दैनिक प्रेरणा भारती के प्रकाशक एवम समाजिक कार्यकर्ता दिलीप कुमार के पिता आत्मा प्रसाद जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सीमित के सभापति ललन प्रसाद गुप्ता (शिक्षक )की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में समाज के वयोवृद्ध व्यक्ति आत्मा प्रसाद जी(80) बॅषीय की मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई । इस दुखः की घड़ी में सभी मध्यदेशीय वैश्य समाज मर्मआहत है ।ईश्वर परिवार जनों को साहस धर्य प्रदान करे ।इस सभा पत्रकार गोरख नाथ गुप्ता (कड़ोरी) असम प्रदेश के मध्यदेशीय वैश्य सभा के महिला समिति के अध्यक्षा रामावती साह केदारनाथ प्रसाद कानु कल्याण ट्रस्ट के सभापति राजेन्द्र साह जी ,सचिव मदन प्रसाद गुप्ता , रामेश्वर साह,(अधिवक्ता ) महादेव साह ,जय प्रकाश साह विजय साह ,सुशील गुप्ता (तालाप)विश्वनाथ साह, मनोज साह राजेश गुप्ता (काकोपथार) कमलेश प्रसाद ,शंभु प्रसाद ,सुनील साह छोटेलालगुप्ता(तिनसुकिया)नकुल कानु ,पन्नालाल कानु (माकुम) समेत कई गन्यमाण व्यक्ति उपस्थित रहे । सभा का संचलाना गोरख नाथ गुप्ता (कड़ोरी) ने किया।