25वीं वाहिनी का स्थापाना दिवस पर रंगारगं कार्यक्रम आयोजित ।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय प्रांगण तेजू जिला लोहित अरुणाचल प्रदेश के परशुराम परेड ग्राउंड में पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर श्री देवनाथ राय सेनानी की अध्यक्षता में वाहिनी का 28 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया 25 वी वाहिनी की स्थापना 1 नवंबर 1994 को कुल्लू (हिमाचल प्रदेश )में हुई वर्ष 2005 में वाहिनी चक्र परिवर्तन के दौरान इटानगर स्थापित की गई तथा 1 वर्ष के उपरांत वर्ष 2006 में 25 वी वाहिनी ने तेजू में अपना मुख्यालय स्थापित किया वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर पर वाहिनी के श्री रमेश कुमार शर्मा द्वितीय कमान,श्री जगमोहन विश्वकर्मा उप सेनानी,श्री धर्मेंद्र कुमार सहायक सेनानी,श्री विग्नेश कुमार जी सहायक सेनानी अभियंता, श्री प्रीतम जी मिस्त्री सहायक सेनानी सहित वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे

1. वाहिनी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्री धर्मेंद्र कुमार सहायक सेनानी की अगुवाई में शेर ओमनियम परेड का आयोजन कर सेनानी महोदय को सलामी दी गई
2. वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर पर जवानों एवं उनके परिवार जनों के लिए रंगारंग कार्यक्रम जैसे रस्साकशी म्यूजिकल चेयर ब्रेक रेस सुई धागा प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए जलेबी रेस इत्यादि का आयोजन कर विजेताओं को सेनानी 25 वी वाहिनी श्री देवनाथ राय द्वारा पुरस्कृत किया गया
3. वाहिनी स्थापना दिवस के अवसर पर सेनानी 25 वीं वाहिनी द्वारा बल क़े सभी पदाधिकारी एवं उनके परिवार जनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई

Leave a Comment