गुवाहाटी।स्थानीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र पूर्वांचल प्रहरी के वरिष्ठ पत्रकार गुवाहाटी के फैंसी बाजार निवासी मनोज जालान के पिता जुगुल किशोर जालान की 87 वर्ष की उम्र में आज शुक्रवार की सुबह 09.30 बजे निधन हो गया। उनका निधन बढ़ती उम्र के चलते होने वाली बीमारी के कारण में हुआ।
उनका निधन हरियाणा के यमुना नगर में हुआ। वे पिछले कुछ समय से हरियाणा में रह रहे थे। उन्होंने गुवाहाटी के अलावा मेघालय की राजधानी शिलांग व अन्य कई स्थानों पर अपना वाणिज्य व्यवसाय संचालित करते हुए समाज सेवा के प्रति सदैव अग्रसर रहे। उनके निधन से फैंसी बाजार इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।
अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, चार पुत्रियां समेत भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी अंत्येष्टि हरियाणा के यमुना नगर के यमुना घाट पर शनिवार को संपन्न होगा।