लखीमपुर में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

215 पूजा पंडालों की प्रतिमाएं 21 निर्धारित घाटों पर हुई विसर्जित, रंगानदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

लखीमपुर, 22 अक्टूबर: शारदीय दुर्गोत्सव के समापन के साथ ही असम के विभिन्न हिस्सों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन किया  गया । मां को विदाई देने के इस भावुक अवसर पर जहां श्रद्धालुओं की आंखें नम हैं, वहीं अगले वर्ष पुनः मां के आगमन की प्रतीक्षा और उम्मीद से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

लखीमपुर जिले में भी प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और उल्लास देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जिले में कुल 215 दुर्गा पूजा आयोजित की गईं। इन पूजा पंडालों की प्रतिमाओं का विसर्जन आज जिले के 21 निर्धारित घाटों पर किया गया।

इधर, उत्तर लखीमपुर स्थित रंगानदी घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। ढाक-ढोल की गूंज, शंखध्वनि और महिलाओं की पारंपरिक उलुध्वनि के बीच भक्तों ने मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में अंतिम प्रणाम अर्पित करते हुए अपने परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा मंगल की कामना करते नजर आए।

Leave a Comment