सहकारिता उपाध्यक्ष अवधेश सिंह का गड़वार में भव्य स्वागत

गड़वार (बलिया)। उत्तर प्रदेश सहकारिता के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अवधेश सिंह का बुधवार दोपहर गड़वार थाना चौराहे पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। वह अपने पैतृक गांव शाहपुर जा रहे थे, जो गड़वार ब्लॉक के अंतर्गत आता है।

इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भी समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। गड़वार थाना चौराहे पर स्वागत करने वालों में मनोज शंकर गुप्ता, सौरभ कुमार, अनिल गुप्ता, धर्मेंद्र गिरी, दुर्गेश सिंह और इस्लाम अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment