लखीमपुर में तीन दिवसीय श्री श्याम कृष्ण कथा का शुभारंभ आज, कलश यात्रा से हुआ शुरुआत

लखीमपुर, 21 अगस्त श्री कृष्ण गोपाल गौशाला समिति, उत्तर लखीमपुर के तत्वावधान से आज से तीन दिवसीय श्री श्याम कृष्ण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार आज 21 अगस्त को प्रातः 9:15 बजे हनुमान मंदिर से श्री श्री सीताराम जी ठाकुरवाड़ी तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात रात्रि 7:30 बजे से कथा का शुभारंभ होगा।

कथा का वाचन राजस्थान के नोखा से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक श्रद्धेय श्री कन्हैया लाल जी पालीवाल ‘प्रभु प्रेमी’ जी महाराज करेंगे। कथा स्थल श्री श्री सीताराम जी ठाकुरवाड़ी, उत्तर लखीमपुर में।

कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा तथा 23 अगस्त को कथा दोपहर 2:30 से सायं 7:00 बजे तक चलेगा, जिसके बाद हवन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन होगा।

समिति ने सभी धर्मानुरागी बंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं से समय पर पहुंचने की अपील की है। साथ ही आग्रह किया गया है।

Leave a Comment