लखीमपुर की प्रीति साह ने सिक्किम विश्वविद्यालय में हिंदी में जीता Gold Medal, राष्ट्रपति से हुईं सम्मानित
संवाददाता: बाबू देव पांडेय | लखीमपुर
लखीमपुर की बेटी प्रीति साह ने शैक्षणिक उपलब्धि में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सिक्किम विश्वविद्यालय में हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रीति ने Gold Medal अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने के बाद प्रीति अपने पैतृक जिले लखीमपुर लौटी हैं।
हमारे संवाददाता बाबू देव पांडेय ने लखीमपुर प्रीति साह से मुलाकात कर उनसे विशेष बातचीत की। प्रीति ने बताया कि छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना आसान नहीं था, लेकिन माता-पिता और गुरुओं के सहयोग से यह संभव हो सका।
*प्रीति ने कहा:*
“अंग्रेजी के दौर में हिंदी को चुनना कई लोगों को अजीब लगा, लेकिन मातृभाषा से जुड़कर पढ़ाई करने का आनंद ही अलग है। लखीमपुर के छात्रों से कहना चाहूंगी कि संसाधनों की कमी बहाना नहीं बननी चाहिए। मेहनत से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
प्रीति की इस सफलता से लखीमपुर में खुशी की लहर है। प्रेरणा भारती के संवाददाता बाबूदेव पांडेय ने उन्हें एक पत्रिका, कलम भेंट कर सम्मानित किया।