रेपिडो चालक से मारपीट व लूट, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में ड्रग्स का खुला कारोबार

रेपिडो चालक से मारपीट व लूट, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में ड्रग्स का खुला कारोबार

शिलचर में रेपिडो चालक उत्तम देव (45) के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। 9 दिसंबर को शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सामने बाजार गली में सवारी छोड़ने के बाद आरोपी सुमन कुरी और उसके साथियों ने किराया मांगने पर चालक को पीटा और उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने घुंगूर पुलिस आउटपोस्ट में एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोप है कि 26 दिसंबर को दोबारा चालक को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह भय के साए में जी रहा है।
इधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के सामने बाजार गली ड्रग्स के अड्डे में तब्दील हो चुकी है। पुलिस आउटपोस्ट से मात्र 300 मीटर दूर खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, जिससे युवा वर्ग बर्बादी की ओर जा रहा है। लोगों ने कछार के एसपी पार्थ प्रतिम दास से मामले में हस्तक्षेप और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment