रामकृष्णनगर के कालाछड़ा में दो सोने के बिस्कुट बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

रामकृष्णनगर के कालाछड़ा में दो सोने के बिस्कुट बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 28 मई : रामकृष्णनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार देर रात रामकृष्णनगर सर्किल के अंतर्गत कालाछड़ा क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने दो सोने के बिस्कुट बरामद किए तथा इस मामले में दो मिजो महिलाओं सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेबेका लाल रिनोमी तथा जेहवा लालमुन पूजा के रूप में हुई है। उनके पास से लगभग 220 ग्राम वजन के दो सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका पंजीकरण नंबर AS 11 AF 9183 बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर रामकृष्णनगर पुलिस ने देर रात विशेष अभियान चलाया। तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से सोने के बिस्कुट बरामद होने पर उन्हें तुरंत हिरासत में लिया गया।

बरामद सोना और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए असम सरकार के शुल्‍क (एक्साइज) विभाग को सौंप दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment