दुमदुमा प्रेरणा भारती 13 सितंबर -: भारत और चीन के तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के देवक ब्रिज पर 2,941 करोड़ रुपये की लागत से बीआरओ द्वारा निर्मित देश में 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया। बीआरओ द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में अरुणाचल प्रदेश में बालीपारा चारदुआर तवांग रोड पर 500 मीटर लंबी नेचिफू सुरंग का उद्घाटन किया गया। यह सुरंग रणनीतिक तवांग क्षेत्र केसाथ-साथ निर्माणाधीन चेला सुरंग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और इससे क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बलों ,सेना और तवांग आने वाले पर्यटको दोनों को लाभ होगा। देश की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से 36 अरुणाचल प्रदेश में स्थित आज तेजू जिले के दिंबे में 48वें बीआरओ के द्वारा आयोजित उद्घाटन समारोह में बीआरओ के वरिष्ठ अधिकारी, सैनिक और क्षेत्र के राजनीतिक नेता सहित अनजाव जिला के उपायुक्त ताल जेरगं उपस्थित थे।