दुमदुमा प्रेरणा भारती 12सितबर- दुमदुमा सुनारी पट्टी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा उत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पालन करने का निर्णय लिया है। मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष भादो शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि को विघ्नहर्ता गणेश की पूजन करने की परंपरा है। हिंदुओं के प्रथम पूज्य गणेश की वंदना से ही किसी पूजा एवं शुभ कार्य का शुभारंभ किया जाता है। इस बार पूजा समिति के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है विगत वर्षो में करोना तथा विभिन्न कारणों के चलते संक्षिप्त रूप से पूजा की जा रही थी ।सोनारी पट्टी स्थित यह पूजा आकर्षण का केंद्र रहता है। कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं इस बार अध्यक्ष पद पर सुभाष यादव उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा विनीत साह सचिव आकाश गुप्ता सह सचिव अंकुश तिवारी राजेश सिंह कोषाध्यक्ष छोटेलाल गुप्ता सलाहकार नंदलाल गुप्ता सत्यनारायण गुप्ता राजेंद्र गुप्ता रामजन्म गुप्ता अनूप गुप्ता जय भगवान अग्रवाल महेश शर्मा मोहन गुप्ता केदार गुप्ता विद्यासागर गुप्ता लाला साह सुरजीत मोरान सत्येंद्र नारायण साह देवेंद्र पारीक अरविंद देव ओमप्रकाश प्रसाद प्रभुनाथ चौधरी कपिल देव पांडे दूधनाथ गुप्ता वासुदेव गुप्ता मकेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा शर्मा कामेश्वर प्रसाद अभय भारती रामाशंकर प्रसाद कोंकण ज्योति मोरान हीरक ज्योति मोरान तथा स्वागत समिति में अखिलेश साह दिनेश गुप्ता दिलीप रजक संदीप पांडे प्रेम अग्रवाल दीपक चौधरी अशोक चौधरी शंभू प्रसाद नितेश गुप्ता चिंटू गुप्ता राहुल गुप्ता निरंजन साह बबलू गुप्ता राजा साह आशीष प्रसाद गुड्डू चमडिया अंकित बेरीवाल हर्ष बेरीवाल घनश्याम साह दीपक गुप्ता सोहनलाल प्रसाद कौशल गुप्ता अमित गुप्ता पिंटू जायसवाल निशांत गुप्ता को लेकर अन्य सदस्यों को लेकर एक शक्तिशाली कमेटी का गठन किया गया है।