
यशवन्त पांडेय, शिलकुड़ी 23 अप्रैल। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शिलचर टाइटंस के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। रविवार को शिलचर जैन भवन में मारवाड़ी युवा मंच शिलचर टाइटंस के अध्यक्ष विवेक मरोटी की अध्यक्षता में आयोजित शपथ विधि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण असम पुलिस के डीआईजी कंकण ज्योति सैकिया (आईपीएस), विशिष्ट व्यवसायी व समाजसेवी महावीर प्रसाद जैन, बुधमल वैद, मुलचंद वैद, देवकी नंदन जालान, रतनलाल सिरोहिया, मारवाड़ी युवा मंच शिलचर टाइटन्स के मंत्री अमित बरडिया, कोषाध्यक्ष दीपक रांका, निवर्तमान अध्यक्ष धीरज जैन, निवर्तमान मंत्री नेहा जैन, निवर्तमान कोषाध्यक्ष पंकज सेठिया आदि उपस्थित थे।
शपथ विधि समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना व राष्ट्रीय गान से हुआ। तत्पश्चात शपथ विधि समारोह के तहत विवेक मरोटी को अध्यक्ष , अमित बरडिया को मंत्री व दीपक रांका को कोषाध्यक्ष का शपथ वाक्य का पाठ कराया गया । अध्यक्ष विवेक मरोटी को मंडलीय उपाध्यक्ष मनीष कुम्बट ने , मंत्री अमित बरडिया को दक्षिण असम पुलिस के डीआईजी कंकड़ ज्योति सैकिया व कोषाध्यक्ष दीपक रांका को निवर्तमान अध्यक्ष धीरज जैन ने शपथ वाक्य पाठ कराया , साथ ही महिलाओं द्वारा तीनो पदाधिकारियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया गया । इस शपथ विधि समारोह में सिलचर के वरिष्ठ एवं विशिष्ठ समाजसेवियों को अभिनंदन पत्र व चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । सम्मान पाने वाले में सिलचर के विशिष्ट समाजसेवी श्री अमर नाथ खंडेलवाल, श्री महावीर प्रसाद जैन , श्री मूलचंद बैद, श्री बुधमल बैद, श्री देवकीनंदन जालान , श्री रतन लाल सिरोहिया , श्री सुभकरण सिपानी, श्री परमेश्वर लाल काबरा, श्री शुभ सिपानी, श्री परमेश्वर लाल काबरा जी का नाम शामिल है । उपस्थित सम्मानित अतिथियों ने अपना बहुमूल्य विचार प्रस्तुत करते हुए मारवाड़ी युवा मंच सिलचर टाइटन्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया, साथ ही समारोह में सम्मानित वरिष्ठ एवं विशिष्ट नागरिकों ने सम्मान के प्रति आभार प्रकट किया और यह सुनिश्चित किया की उनका मार्गदर्शन और तन मन धन से सहयोग सदैव बना रहेगा उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए भविष्य में होने वाले क्रियाकलापों के लिए शुभकामनाएं दी।

श्री मूलचंद बैद को पूर्वोत्तर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिए गए समाज गौरव सम्मान के लिए अभिनंदन पत्र दिया गया ।
अतिथियों का स्वागत उत्तरीय ओढ़ाकर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों ने किया। मारवाड़ी युवा मंच का सबसे बड़ा उद्देश्य है , सशक्त मारवाड़ी युवा संगठन का निर्माण हेतु मंच के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार संपूर्ण मंच की शाखाओं , प्रांतीय इकाइयों का गठन करना , बिना भेदभाव के जनसाधारण के लाभार्थ , जनसेवा , विकास कार्यों का संपादन करना । समाज एवं समाज के सदस्यों का सामाजिक, राजनैतिक , आर्थिक, शारीरिक, बौद्धिक व नैतिक स्तर पर विकास करना जिससे देश की उन्नति और प्रगति में योगदान दे सकें ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कंगकन ज्योति सैकिया ने सभी का आभार प्रकट किया और मंच द्वारा समय-समय पर किए गए कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की, उन्होंने बताया कि किस तरह कोरोना काल व बाढ़ की आपदा के समय मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने समाज में अभूतपूर्व योगदान दिया और साथ ही उन्होंने आशा की कि नई टीम आने वाले समय में इसी तरह सेवा कार्यों में तत्पर रहेगी उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि किसी भी कार्य में प्रशासनिक सहायता सदैव उपलब्ध रहेगी और वह स्वयं किसी भी तरह की सहायता के लिए सहयोगी रहेंगे। । समिति द्वारा दक्षिण असम पुलिस के डीआईजी कंकण ज्योति सैकिया को अभिनंदन पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । अपने संबोधन में समाजसेवी व विशिष्ट व्यवसायी मूलचंद बैद ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की , आज मुझे जो सम्मानित किया गया, मैं इसके लिए आभारी हूं , मेरे तरफ से समिति को जो भी सहायता करना होगा मैं सदैव सहायता के लिए तत्पर रहूंगा ।

अध्यक्षीय भाषण में विवेक मरोटी ने दायित्व देने के लिए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया तत्पश्चात युवा मंच के क्रियाकलापों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए यह बताया कि मारवाड़ी युवा मंच सिलचर टाइटंस आने वाले कार्यकाल में शिक्षा स्वास्थ्य वह समाज सेवा के विभिन्न कार्य आने वाले कार्यकाल में करने वाला है उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि सिविल हॉस्पिटल में एक्सटेंडेड ओपीडी जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है का अनावरण जल्दी करने वाला है उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में योगा शिविर जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा केंद्रीय संस्थाओं से मिलने वाले कार्यक्रम भी सुचारु रुप से सिलचर में किए जाएंगे।
मारवाड़ी युवा मंच सिलचर टाइटंस के नवनिर्वाचित मंत्री श्री अमित बरडिया ने नेशनल डांस एकेडमी के बच्चों को बहुत ही सुंदर गणेश वंदना की प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया तथा अक्षय तृतीया के उपलक्ष में सेठी व उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति पर आभार प्रकट करने के साथ समस्त बच्चों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनम जैन व श्रीमती प्रियंका बरडिया ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया तथा सभा के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष श्री दीपक रांका ने कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के पश्चात समाज के उपस्थित नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था मारवाड़ी युवा मंच के श्रम शील युवाओं ने की । जिसमें मनोज चौधरी, केतन सिंगोदिया, नयन सेठिया, मोहित भूरा, रोहित डागा, वैभव जैन, गीतिका बरडिया, मयंक सुराणा अन्य साथी शामिल थे।